जय श्री गणेशाय नमः
जय श्री कृष्णा
आज का पंचांग-01.08.2026
दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ शनिवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️💥💥🌄💥💥🕉️
_आज विशेष
शिवजी को क्यों चढ़ाया जाता है धतूरा, सावन में धतूरे के इन 5 सरल उपायों को करने से प्राप्त होगी सफलता और महादेव जी की कृपा
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️
_दैनिक पंचांग विवरण
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
आज दिनांक…………………..01.8.2026
कलियुग संवत्………………………..5128
विक्रम संवत्……………… ………… 2083
शक संवत्……………………………. 1948
संवत्सर……………………………….श्री रौद्र
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल……………………………………. उत्तर
ऋतु…………………………………….. वर्षा
मास………………………………….. श्रावण
पक्ष……………………………………. कृष्ण
तिथि….. तृतीया. रात्रि. 11.08 तक / चतुर्थी
वार…………………………………..शनिवार नक्षत्र..शतभिषा. रात्रि. 8.45 तक / पूर्वाभाद्र
चंद्र राशि……………. कुंभ. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग…… शोभन. रात्रि.11.22 तक/ अतिगंड
करण…………….वणिज. प्रातः 10.53 तक
करण….विष्टि(भद्रा) रात्रि. 11.08 तक / बव
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
-दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण-
✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️
सूर्योदय………………..प्रातः 05.59.36 पर
सूर्यास्त………………..सायं. 07.15.40 पर
दिनमान-घं.मि.से………………..13.16.04
रात्रिमान-घं.मि.से. ……………. 10.44.24
चंद्रास्त………………… 08.13.14 AM पर
चंद्रोदय…………………09.00.09 PM पर
राहुकाल…….प्रातः 9.19 से 10.58(अशुभ)
यमघंट………अपरा. 2.17 से 3.57(त्याज्य)
गुलिक…..प्रातः 5.59 से 7.39(शुभे त्याज्य)
अभिजित……. मध्या.12.11 से 1.04(शुभ)
पंचक……………………………….. जारी है
हवन मुहूर्त(अग्निवास)………… आज नहीं है
दिशाशूल…………………………. पूर्व दिशा
दोष परिहार….. उड़द का सेवन कर यात्रा करें
आज का दिन
🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞
व्रत विशेष………………………………नहीं है
अन्य व्रत्………पवित्र श्रावण स्नान व्रत जारी
पर्व विशेष……………………………. .नहीं है
काल विशेष……….. .सनातन् चातुर्मास जारी
दिन विशेष……………..विश्व स्तनपान दिवस
दिन विशेष………..विश्व फेफड़ा केंसर दिवस
दिन विशेष…. सन् 2026 अगस्त मास प्रारंभ
खगोलीय………… सूर्य नक्षत्र – पुष्य. जारी है
नक्षत्र वाहन……………..मूषक (वर्षा मध्यम्
खगोलीय…….कन्यायां शुक्र. प्रातः 9.28 पर
खगोलीय..धनिष्ठायां 4 राहु. रात्रि. 3.12* पर
खगोलीय…. मघायां 2 केतु. रात्रि. 3.12* पर
विष्टि(भद्रा).प्रातः10.53 से रात्रि.11.08 तक
पंचक………………………………… जारी है
सर्वा.सि.योग………………………… .नहीं है
अमृत सि.योग………………………… नहीं है
सिद्ध रवियोग………………………… नहीं है
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
✴️ अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी✴️
दिनांक………………………. 02.08.2026
तिथि…………..श्रावण कृष्णा चतुर्थी रविवार
व्रत विशेष…………………… श्रावणी चतुर्थी
चंद्रोदय………………………. रात्रि. 9.31पर
अन्य व्रत्………पवित्र श्रावण स्नान व्रत जारी
पर्व विशेष……………………………. .नहीं है
काल विशेष……….. .सनातन् चातुर्मास जारी
दिन विशेष……………………………. नहीं है
खगोलीय………… सूर्य नक्षत्र – पुष्य. जारी है
नक्षत्र वाहन…………….. मूषक (वर्षा मध्यम्
खगोलीय…….मिथुने भौम. रात्रि. 10.51 पर
विष्टि(भद्रा)…………………………… .नहीं है
पंचक………………………………… जारी है
सर्वा.सि.योग…….. रात्रि. 9.37 से रात्रि पर्यंत
अमृत सि.योग………………………… नहीं है
सिद्ध रवियोग………………………… नहीं है
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️ ________________________________
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
🏵️🌞🌞✴️🌞🌞🏵️__ अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
प्रदोष काल – सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है
गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है
🌄✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️🌄🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।
✴️🌄दिन का चौघड़िया 🌄✴️
शुभ……………… प्रातः 7.39 से 9.19 तक
चंचल………… अपरा. 12.38 से 2.17 तक
लाभ…………… अपरा. 2.17 से 3.57 तक
अमृत……………अपरा. 3.57 से 5.36 तक
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
लाभ………..सायं-रात्रि. 7.16 से 8.36 तक
शुभ……………..रात्रि. 9.57 से 11.17 तक
अमृत…….रात्रि 11.17 से 12.38 AM तक
चंचल…रात्रि.12.38 AM से 1.58 AM तक
लाभ…..रात्रि. 4.40 AM से 6.00 AM तक
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
🔱🌄🔱🔱✴️🔱🔱🌄🔱
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
___ु______
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र की शांति आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
__
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे….
समय – नक्षत्र नाम – नक्षत्र चरण – चरणाक्षर
08.08 AM तक…..शतभिषा…..2…….सा
02.27 PM तक…..शतभिषा…..3…….सी 08.44 PM तक…..शतभिषा ….4……..सु
राशि कुंभ – पाया ताम्र_
03.00 AM तक…..पूर्वाभाद्र…..1…….. से
उपरांत रात्रि तक…..पूर्वाभाद्र…..2……..सो
राशि कुंभ – पाया लौह_
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️
शिवजी को क्यों चढ़ाया जाता है धतूरा, सावन में धतूरे के इन 5 सरल उपायों को करने से प्राप्त होगी सफलता और महादेव जी की कृपा
धतूरा भगवान शिव को प्रिय सर्वाधिक प्रिय वस्तुओं में से एक है और सावन का महीना शिवजी को प्रसन्न करने के लिए और शिव कृपा का लाभ पाने के लिए सबसे उपयोगी। यानी कि सावन के महीने में धतूरे के कुछ उपाय करके आप शिवजी को प्रसन्न कर सकते हैं और उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। शिवपुराण में धतूरे के कुछ आसान से उपायों के बारे में बताया गया है। आइए आपको बताते हैं कौन से हैं ये उपाय।
शिवजी की प्रिय चीजों में से एक है धतूरा। भगवान शिव की पूजा में इसका प्रयोग सदैव किया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जब भगवान शिव ने समुद्र मंथन से निकले हलाहल विष को अपने कंठ में धारण किया था तो उनका कंठ नीला होने लगा और वे बेहोश हो गए थे। तब उनके उपचार के लिए आदिशक्ति मां जगदंबा ने देवताओं को धतूरे और भांग से उनका उपचार करने को कहा। देवताओं ने जब शिवजी के मस्तक पर भांग और धतूरा चढ़ाकर उनका जलाभिषेक किया तो उन्हें होश। यही वजह है कि भगवान शिव को धतूरा सबसे प्रिय है और उनकी पूजा में इसका प्रयोग किया जाता है। आइए जानते हैं धतूरे के खास उपाय।
धन लाभ के लिए धतूरे का उपाय
सावन के सोमवार को धन लाभ के लिए धतूरे का यह उपाय करना चाहिए। सोमवार के दिन धतूरे की जड़ को घर में लाकर उसे ऐसे स्थान पर रख दें जहां पर रखने से आपको हर वक्त उसके दर्शन होते रहें। ध्यान रखें इसे पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए। उसके बाद मां काली के बीज मंत्र का 108 बार जप करें। ऐसा करने से आपके घर से रुपये-पैसों की समस्या दूर हो जाएगी।
संतान प्राप्ति के लिए धतूरे का उपाय
सावन के महीने में रोजाना एक धतूरा शिवलिंग पर चढ़ाएं और इसका डंठल शिवलिंग की जलाधारी की तरफ होना चाहिए। धतूरा चढ़ाते वक्त ऊं नम: शिवाय मंत्र का जप करते रहें। शिव कृपा से संतान प्राप्ति के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी और जल्द ही आपको सुख की प्राप्ति होगी।
रोग से मुक्ति के लिए धतूरे का उपाय
यदि आपके परिवार का कोई सदस्य बार-बार बीमार पड़ता है तो सावन के प्रत्येक सोमवार को उसके हाथ से हल्दी लगा हुआ धतूरा शिवलिंग पर चढ़वाएं। सुबह के वक्त धतूरा चढ़ाएं और शाम को इस धतूरे को घर पर लगाकर रोगी के तकिए के नीचे रख दें। ऐसा करने से रोगी की अवस्था में सुधार होगा और आपके घर में खुशहाली रहेगी।
नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए धतूरे का उपाय
घर से सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए भी धतूरा बहुत उपयोगी माना जाता है। घर में मुख्य द्वार पर धतूरा काले धागे में बांधकर लटका दें। ऐसा करने से कोई भी नकारात्मक शक्ति आपके घर में प्रवेश नहीं कर पाएगी और आपके घर की हर प्रकार के संकट और बुरी नजर से रक्षा होगी। इसे बीच-बीच में बदलते रहना जरूरी है।
करिअर में सफलता प्राप्ति के लिए धतूरे का उपाय
करियर में काफी समय से मनचाही सफलता पाने को आप तरह गए हैं और धन प्राप्ति के मार्ग में लगातार बाधाएं आ रही हैं तो सावन में धतूरे के फूल को रोजाना शिवलिंग पर अर्पित करें। इस फूल को चढ़ाते वक्त मन ही मन अपनी मनोकामना पढ़ें और शिवजी का ध्यान करें। ऐसा करने से भोलेबाबा तक आपकी बात जल्द पहुंचेगी और आपकी इच्छा पूर्ण होगी।
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो रोमांचक हों और आपको सुकून दें। आज आपके भाई-बहन आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं और उनकी मदद करके आप खुद आर्थिक दबाव में आ सकते हैं। हालांकि स्थिति जल्द ही सुधर जाएगी। आपको कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है, जो न केवल आपको बल्कि आपके परिवार को भी रोमांचित कर देगी। आपको अपने रोमांच को नियंत्रित रखने की ज़रूरत है। आपका हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। उसे कोई प्यारा सरप्राइज़ देने की योजना बनाएँ और इसे उसके लिए एक ख़ूबसूरत दिन में तब्दील करने के बारे में सोचें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। छोटे-छोटे मामलों को लेकर हुए आपके आपसी झगड़े आज आपके वैवाहिक जीवन में कटुता को बढ़ा सकते हैं। इसलिए आपको चाहिए कि दूसरों के कहने और बहकावे में न आएं। आज का दिन किसी भी धार्मिक स्थल के लिए समर्पित करना अपनी मानसिक शांति बनाए रखने का सर्वश्रेष्ठ साधन हो सकता है।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज आपका व्यक्तित्व इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। ग्रह नक्षत्रों की चाल आपके लिए आज अच्छी नहीं है, आज के दिन आपको अपने धन को बहुत सुरक्षित रखना चाहिए। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। प्यार-मोहब्बत की नज़रिए से बेहतरीन दिन है। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। जीवनसाथी की मासूमियत आपके दिन को ख़ास बना सकती है। वक्त कैसे गुजर जाता है इस बात का अहसास आज आपको अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर हो सकता है।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज एक भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। अटके हुए मामले और घने होंगे व ख़र्चे आपके दिमाग़ पर छा जाएंगे। आप महसूस करेंगे कि आपके दोस्त सहयोगी स्वभाव के हैं- लेकिन बोलने में सावधानी बरतें। ताज़ा फूल की तरह अपने प्यार में भी ताज़गी बनाए रखें। जरुरी कामों को समय न देना और फिजूल के कामों पर वक्त जाया करना आज आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। बहुत सारे मेहमानों की आवभगत आपका मूड ख़राब कर सकती है। लेकिन अच्छी बात यह है कि आप कई पुराने दोस्तों से मिल सकते हैं।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो) आज रोज़मर्रा की गतिविधियों में गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। कुछ भी चालाकी भरे काम को करने से बचें। मानसिक शांति के लिए इस तरह के कामों में से दूर रहें। आपका प्रिय आपसे वादे की मांग करेगा, लेकिन ऐसा वादा न करें जिसे आप पूरा न कर सकें। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। आपका जीवनसाथी किसी फ़रिश्ते की तरह आपका बहुत ध्यान रखेगा। धन को इतनी अहमियत न दें कि आपके रिश्ते ही खराब हो जाएँ। यह बात याद रखें कि धन मिल सकता है लेकिन रिश्ते नहीं।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। रोमांस के लिए बढ़ाए गए क़दम असर नहीं दिखाएंगे। अपने किसी मित्र के साथ आज समय बिता सकते हैं लेकिन इस दौरान आपको शराब का सेवन करने से बचना चाहिए नहीं तो समय की बर्बादी हो सकती है। अगर आप अपने जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों को नज़रअन्दाज़ करेंगे, तो उन्हें बुरा लग सकता है। स्वयंसेवी कार्य या किसी की मदद करना आपकी मानसिक शांति के लिए अच्छे टॉनिक का काम कर सकता है।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज असहजता आपकी मानसिक शांति में बाधा पैदा कर सकती है, लेकिन कोई दोस्त आपकी परेशानियों के समाधान में काफ़ी मददगार साबित होगा। तनाव से बचने के लिए मधुर संगीत का सहारा लें। जेवर और एंटीक में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। घरेलू ज़िन्दगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन रोमांस के नज़रिए से कोई ख़ास आशा नहीं की जा सकती है। अपने समय की कीमत समझें, उन लोगों के बीच रहना जिनकी बातें आपके समझ में नहीं आती हैं गलत है। ऐसा करना भविष्य में आपको परेशानियों के अलावा कुछ नहीं देगा। ख़र्चों को लेकर जीवनसाथी से तनातनी संभव है। किसी पेड़ की छांव में बैठकर आज आपको सुकून मिलेगा। जीवन को आज आप नजदीक से जान पाएंगे।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आपकी ऊँची बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। सिर्फ़ सकारात्मक विचारों के ज़रिए इन समस्याओं से निजात पायी जा सकती है। परिवार के किसी सदस्य के बीमार पड़ने की वजह से आपको आर्थिक परेशानी आ सकती है, हालांकि इस वक्त आपको धन से ज्यादा उनकी सेहत की चिंता करनी चाहिए। तनाव का दौर बरक़रार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करेंगे। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। आपके जीवनसाथी का मिज़ाज आज बढ़िया है। आपको कोई सरप्राइज़ मिल सकता है। बिना अपने करीबी लोगों को बताए किसी ऐसी जगह निवेश न करें जिसके बारे में आप खुद भी नहीं जानते।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज उदास और अवसादग्रस्त न हों। बीते दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए इनवेस्ट किया था उसका फायदा आज आपको फायदा मिल सकता है। आपके जीवनसाथी की सेहत आपको चिंता में डाल सकती है। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफ़े की उम्मीद कर सकता है। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। जीवनसाथी के साथ यह दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर गुज़रेगा। जीवन में सरलता तभी रहती है जब आपका व्यवहार सरल रहता है। आपको भी अपने व्यवहार में सरलता लाने की जरुरत है।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज आप ख़ुद को सुकून में और ज़िंदगी का लुत्फ़ उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। आज आपके ऑफिस का कोई सहकर्मी आपकी कीमती वस्तु चुरा सकता है इसलिए आज आपको अपना सामान ध्यान से रखने की जरुरत है। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का आनंद लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नज़रअंदाज़ करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। संभव है कि आपके आँसुओं को पोंछने के लिए कोई ख़ास दोस्त आगे आए। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी। आपको ख़ुश करने के लिए आपका जीवनसाथी काफ़ी कोशिशें कर सकता है। अपने घर से बाहर निकलते समय अपने जरुरी सामान को एक बार जरुर देख लें।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज ज़िन्दगी की बेहतरीन चीज़ों को शिद्दत से महसूस करने के लिए अपने दिल-दिमाग़ के दरवाज़े खोलें। चिंता को छोड़ना इसकी ओर पहला क़दम है। जो लोग दुग्ध उद्योग से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। परिवार के सदस्य आपके नज़रिए का समर्थन करेंगे। सावधान रहें, क्योंकि कोई आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकता है। आज आप सारे रिश्तों और रिश्तेदारों से दूर होकर अपना दिन किसी ऐसी जगह पर बिताना पसंद करेंगे जहां जाकर आपको शांति प्राप्त होती है। रोज़मर्रा की ज़रूरतें पूरी न होने से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। खाना, साफ़-सफ़ाई या कोई और घरेलू चीज़ इसका कारण हो सकती है।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज छोटी-छोटी चीज़ों को ख़ुद के लिए परेशानी का सबब न बनने दें। आपका धन आपके काम तभी आता है जब आप फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं आज ये बात आपको अच्छी तरह से समझ में आ सकती है। किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से अचानक आया कोई संदेश पूरे परिवार के लिए रोमांचक रहेगा। अपने प्रिय को नज़रअंदाज़ करना घर पर तनाव का कारण बन सकता है। खाली वक्त का सही इस्तेमाल करना आपको सीखना ही होगा नहीं तो जीवन में आप कई लोगों से पीछे रह जाएंगे। रिश्तेदारों का दख़ल शादीशुदा ज़िन्दगी में परेशानी पैदा कर सकता है। इंटरनेट सर्फ़िंग करना आपकी अंगुलियों की अच्छी वर्जिश करने के साथ-साथ आपके ज्ञान को भी बढ़ा सकता है।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज आप ख़ुद को सुकून में और ज़िंदगी का लुत्फ़ उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएँ। रिश्तेदारों के यहाँ छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। आपका प्रिय आपको ख़ुश रखने के लिए कुछ ख़ास करेगा। आपकी संप्रेषण अर्थात कम्यूनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। आपका जीवनसाथी आपको इतना बेहतरीन पहले कभी महसूस नहीं हुआ। आपको उनसे कोई बढ़िया सरप्राइज़ मिल सकता है। काम की अधिकता आज आपको मानसिक रुप से परेशान कर सकती है। हालांकि शाम के वक्त थोड़ी देर ध्यान करके आप अपनी ऊर्जा वापस पा सकते हैं। पंडित नरेश सारस्वत रीङी 8055566975




