श्रीडूंगरगढ़ टुडे 28 मई 2026
पुरुषोत्तम मास के दौरान शंकर लाल सुपुत्र भंवर लाल मुंधड़ा निवासी दुलचासर प्रवासी सुरत अपनी धर्मपत्नी, पुत्रवधू, पौत्र, एवं पौत्री के साथ श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में पधारकर गौशाला का भ्रमणकर अवलोकन किया इस दौरान गौशाला की गौमाताओं को सवा पांच किवंटल मीठे शीतल तरबूजों का अपने हाथों से भोग लगाया। सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि वहीं मिनाक्षी कोठारी धर्म पत्नी योगेन्द्र कोठारी निवासी गड़ीयाला प्रवासी सुरत ने गौशाला की गौ माताओं को पौष्टिक जौ दलिया मूंग चूरी का पावन भंडारा करवा कर भोग लगाया भंडारा वितरण में दिनेश मुंधड़ा सुपुत्र बजरंग लाल मुंधड़ा निवासी दुलचासर ने सहयोग दिया। तथा गोपालाराम पोटलिया निवासी झाड़ेली जिला नागौर ने सवा दो किवंटल मीठे शीतल तरबूजों का पावन भंडारा करवा कर भोग लगवाया । सभी दानदाताओं का गौशाला कमेटी ने आभार जताकर ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि कि कामना की



