श्रीडूंगरगढ टुडे 24 सितंबर 2026
शेयर मार्केट में भूचाल, करीब 1200 अंक लुढ़का सेंसेक्स
1 सेवा संकल्प यात्रा: प्रतिभागियों से प्रधानमंत्री मोदी ने की बातचीत, कहा- सेवा हमारा मुख्य मकसद होना चाहिए
2 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सेवा संकल्प यात्रा के प्रतिभागियों से बातचीत की। सेवा यात्री 10 समूहों में वड़नगर से वाराणसी तक साइकिल यात्रा कर रहे हैं। इसके साथ ही बातचीत में झाबुआ जिले के एक गांव में ‘मोदी फालिया’ नाम रखे जाने और युवाओं के समर्थन का भी जिक्र हुआ।
3 राहुल गांधी बोले- संविधान के दुश्मन बेनकाब हुए, न्याय मिलेगा; वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और SIR पर शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस
4 राहुल गांधी ऐसे समय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं, जब चुनाव आयोग के भीतर ही एसआईआर प्रक्रिया के विरोध में आवाज उठी है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयोग के कामकाज और फैसले लेने की प्रक्रिया को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि दो चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में 14 बार आपत्ति दर्ज कराई।
5 ‘देशद्रोह के लिए ज्ञानेश कुमार पर चले आपराधिक मुकदमा’,’SIR में यदि अवैध प्रक्रिया अपनाई गई है तो CEC पर चलना चाहिए आपराधिक मुकदमा’, प्रियंका ने की कार्रवाई की मांग
6 ‘चुनाव आयोग की छवि खराब होने का दुख’, बोले पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा
7 आईआईटी बॉम्बे छात्र आत्महत्या मामला: राहुल गांधी ने साहिल के परिजनों से की बात, न्याय के लिए दिया मदद का भरोसा
8 IIT बॉम्बे में मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं टलीं, साहिल वकोडे सुसाइड केस के बीच संस्थान का फैसला
9 नीट-यूजी पेपर लीक मामला: कोचिंग सेंटर मालिक के बेटे पर एनटीए की बड़ी कार्रवाई, दो साल तक परीक्षा देने पर रोक
10 नीट-यूजी पेपर लीक मामले में एनटीए ने लातूर के कोचिंग सेंटर मालिक और आरोपी शिवराज मोटेगांवकर के बेटे आदित्य का रिजल्ट रोक दिया है। उसे नीट-यूजी 2027 की परीक्षा में बैठने से भी अयोग्य घोषित किया गया है। सीबीआई ने शिवराज पर केमिस्ट्री के सवाल के लिए पांच लाख रुपये देने का आरोप लगाया है।
11 बीजेपी 5 राज्यों के चुनाव में ₹529 करोड़ खर्च किए, बंगाल में ₹286 करोड़; कांग्रेस का कुल खर्च ₹248 करोड़, चुनाव आयोग की रिपोर्ट में खुलासा
12 नोएडा में चलती स्लीपर बस में आग, 9 जिंदा जले, बस एमपी के ट्रैवल्स की, इस पर 19 चालान, 1.75 लाख जुर्माना हो चुका
13 देशभर में 2-अक्टूबर को UPI से पैसा नहीं लेंगे व्यापारी, QR कोड को काले कपड़े से ढंकेंगे; ₹2000 से बड़े ट्रांजैक्शन पर चार्ज का विरोध
14 बिहार में जमुई के बाद समस्तीपुर में लड़की से बदसलूकी, सरेआम घसीटा, बाल खींचे, 4 आरोपी गिरफ्तार; 5 दिन में दूसरा मामला
15 मोहाली में ईडी रेड पर भड़की आप: गमाडा दफ्तर के बाहर जबरदस्त हंगामा, इमारत पर पथराव; गाड़ियों के शीशे तोड़े
16 सेंसेक्स में 1200 अंक की गिरावट, 73,600 पर कारोबार कर रहा; निफ्टी भी 400 अंक नीचे आया, बैंकिंग और मेटल शेयर्स में ज्यादा बिकवाली
=============================











