श्रीडूंगरगढ़ टुडे 22अगस्त 2026
महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ की बैठक एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य की अध्यक्षता में छात्रावास में आयोजित की गई । बैठक में मंत्री सुशील सेरडिया ने 4.12 करोड़ की आय व्यय एवं निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट एवं बैठक का एजेण्डा प्रस्तुत किया जिस पर चर्चा की गई ।
बैठक में प्रस्ताव/घोषणाएं–
- आय व्यय अनुमोदन– बैठक में 4.12 करोड़ के निर्माण कार्यो की आय व्यय पर चर्चा कर अनुमोदन किया ।
- सोलर इन्वेंटर सहयोग–
(1) 2 kw – नेतराम गोदारा बाडेला द्वारा ।
(2) 2 kw – सहीराम आर्य धीरदेसर चोटियान द्वारा
(3) शक्ति 10 HP– बस्तीराम गोदारा प्रताप बस्ती श्रीडूंगरगढ़ द्वारा
3.लक्ष्मणराम खिलेरी ने संस्था में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी हेतु 11- 11 हजार रुपए न्यूनतम राशि के अधिकाधिक मेम्बर बनाने एवं बालिका छात्रावास में दानदाताओं द्वारा घोषित सुविधा राशि शीघ्र जमा करवाने की अपील की
4.शिक्षा व्यवस्था एवं समाजहितकारी मुद्दों पर चर्चा की गई
5.दोनों छात्रावासों की चल रही शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा
की गई ।
बैठक में नेतराम गोदारा एवं सहीराम आर्य ने लाइब्रेरी में सभी आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की घोषणा की ।
बैठक में एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने दानदाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा समाज के दानदाताओं के सहयोग से विकसित प्लेटफार्म तैयार हुआ है । इस गौरवशाली संस्था में हमारे महान पूर्वर्जो के विचारों, दानदाताओं की सोच को स्थायित्व प्रदान करने के लिए जरुरी है कि पारदर्शी एवं विकसित प्लेटफार्म हेतु समाज के प्रत्येक व्यक्ति की संस्था में भागीदारी आवश्यक है ।
बैठक में क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा, पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी, सरपंच लक्ष्मणराम जाखड़, फरसाराम बाना, किशनाराम गोदारा, मुलाराम भादु, श्रीराम भादू, मोडाराम तरड़, मास्टर प्रभुराम बाना, डॉ विवेक माचरा, नेतराम गोदारा, भिखराज जाखड़, प्रेमसिंह बुड़िया, भंवरलाल चाहर, तोलाराम सिहाग, ज्ञानाराम ज्याणी, गणेश पोटलिया, भंवरलाल खिलेरी, सहीराम आर्य, नेमाराम तरड़, गणेश पोटलिया, रामचन्द्र जाखड़, सहीराम सायच, केशरराम कड़वासरा, लेखराम गोदारा, ओमप्रकाश बाना, धर्मवीर डांगी, गोपालराम गोदारा, रुपाराम गोदारा, फूसाराम गोदारा, किशनाराम सहू, रामलाल गोदारा, भगवानाराम महिया, गोपाल खिलेरी, ओमप्रकाश गोदारा, धनपत चाहर, प्रभुराम बाना, सांवरमल सहू, रामलाल हरडू, गणेशाराम जाखड़ सहित छात्रावास के छात्र उपस्थित रहे ।
छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया ।



