श्रीडूंगरगढ टुडे 1 अक्टूबर 2026
विधायक ताराचंद सारस्वत ने पूनरासर पहुंचकर श्री हनुमान मंदिर एवं श्री पालाजी महाराज मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने पूजा- अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक का आत्मीय स्वागत किया।

मंदिर दर्शन के उपरांत आयोजित संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विधायक का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने हाल ही में श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत पर आभार जताया। साथ ही, आगामी पंचायतीराज चुनावों की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
ग्रामीणों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के लिए विधायक सारस्वत का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में आवश्यक विकास कार्यों और जनसमस्याओं से अवगत कराया।

विधायक सारस्वत ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान धार्मिक आस्था के साथ क्षेत्र के सामाजिक और विकासात्मक मुद्दों पर भी संवाद हुआ।

कार्यक्रम में महंत प्रेमनाथ सहित सोहननाथ, रूपनाथ, नौरंगनाथ, अमरनाथ, भागूनाथ, प्रहलादनाथ, अर्जुननाथ, कोजूनाथ, पदमनाथ, चैननाथ एवं चुननाथ सहित अनेक संत-महंत और बुजुर्गजन मौजूद रहे। भाजपा देहात महामंत्री जगदीश पारीक सहित अनेक कार्यकर्ता, ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।



