श्रीडूंगरगढ़ टुडे 30 जून 2026
श्रीडूंगरगढ़ मुख्य बाजार स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने व स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के पास वाले खाली प्लॉट में शाम को आग लगने की जानकारी सामने आई है।
इस प्लॉट में भारी तादाद में कचरा भरा पड़ा है जिस वजह से यहां आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलने पर नगरपालिका की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया इस दौरान किसी भी तरह से नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा कोई बड़ा नुकसान हो सकता था मुख्य बाजार होने की वजह से हादसे की आशंका हमेशा बनी रहती है।





