श्रीडूंगरगढ टुडे 31 अगस्त 2026
श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने नगरपालिका के 40 वार्डों में अधिकृत प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। सूची जारी होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चुनाव को लेकर सक्रियता बढ़ गई है।
पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार वार्ड नंबर 1 से रुखमा, वार्ड 2 से नन्द राम, वार्ड 3 से आईदान पारीक, वार्ड 4 से राधेश्याम, वार्ड 5 से पवन, वार्ड 6 से वीणा देवी, वार्ड 7 से अमीर खान, वार्ड 8 से पवन कुमार तेजी, वार्ड 9 से तारा कंवर, वार्ड 10 से गीता देवी, वार्ड 11 से सरोज तथा वार्ड 12 से रोशन अली छींपा को प्रत्याशी बनाया गया है।
इसी प्रकार वार्ड 13 से सुमन, वार्ड 14 से किरण देवी वार्ड 15 से विनोद गिरी, वार्ड 16 से शकील, वार्ड 17 से भरत, वार्ड 18 से ज्योत्सना, वार्ड 19 से कालूराम, वार्ड 20 से जितेन्द्र कुमार, वार्ड 21 से राजेन्द्र कुमार, वार्ड 22 से परसराम, वार्ड 23 से जगदीश प्रसाद गुर्जर, वार्ड 24 से माया और वार्ड 25 से मोहन राम को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है।
वार्ड 26 के लिए सूची में संयुक्त वार्ड का उल्लेख है। वार्ड 27 से कमला देवी, वार्ड 28 से नारायण प्रसाद, वार्ड 29 से अंजू देवी, वार्ड 30 से ललित कुमार, वार्ड 31 से रामकुमार, वार्ड 32 से भरत, वार्ड 33 से चन्द्र प्रकाश सेठिया, वार्ड 34 से संजय कुमार शर्मा, वार्ड 35 से लोकेश, वार्ड 36 से अशोक कुमार आसोपा, वार्ड 37 से अशोक कुमार, वार्ड 38 से मोनिका देवी, वार्ड 39 से अरुण पारीक और वार्ड 40 से लालचंद को भाजपा ने अधिकृत प्रत्याशी बनाया है।
सूची जमा करवाने के लिए विधायक ताराचंद सारस्वत समर्थकों के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। भाजपा ने सभी वार्डों में प्रत्याशी उतारकर नगरपालिका चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है।
प्रत्याशियों की सूची जारी होने के साथ ही श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अब भाजपा प्रत्याशियों द्वारा नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी और चुनावी मैदान में प्रचार अभियान जोर पकड़ने की संभावना है।





