श्रीडूंगरगढ टुडे 20 अगस्त 2026
उदरासर के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी राहत मिली है। गांव के लिए नया ट्यूबवेल बनकर तैयार हो गया है। इससे पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ग्रामीणों को पानी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या को लेकर विधायक ताराचंद सारस्वत के समक्ष मांग रखी थी। विधायक ने मांग पूरी करवाने का भरोसा दिलाया था। अब ट्यूबवेल का निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
विधायक बोले- मूलभूत सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता:
विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि क्षेत्रवासियों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करना और पेयजल जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता है। ग्रामीणों की मांगों को प्राथमिकता से पूरा करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने ट्यूबवेल निर्माण पूरा होने पर उदरासर के ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा सरकार में विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार का काम लगातार जारी है।




