श्रीडूंगरगढ टुडे 29 जुलाई 2026
कोलायत के परम आदर्श दशनाम आश्रम महंत श्री श्री 108 स्वामी श्री सत्यानंद गिरी जी महाराज के पावन सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया
इस अवसर हजारों की संख्या में आश्रम से जुड़े श्रद्धालुओं ने पहुंचकर महोत्सव में शामिल हुए गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या भजन संध्या का भव्य आयोजन हुआ। मुख्य कलाकार खटमल सेन ऊंटवालिया, पूनम जाजड़ा गुड़ा, स्वामी जगतानंद गिरि महाराज, चंद्र मोहन पंचारिया खुशबू पंचारिया ओम प्रकाश जाजड़ा मास्टर देवीलाल सहित अनेक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी

सत्संग के शुभ अवसर पर पूज्य संत स्वामी सत्यानंद गिरी जी महाराज ने प्रवचन देते हुए गुरु पूर्णिमा महोत्सव के बारे में विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि मानव तन केवल जीव के कल्याण हेतु मिला है और यह अवसर बार-बार नहीं मिलता है जितना हो सके भगवान के भजन एवं सेवा के कार्यों में जीवन समर्पित करें। सत्संग एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम का अगर सिंह पड़िहार ने मंच का संचालन किया।

बुधवार को संत महंत श्री स्वामी सेवानंद गिरी जी महाराज ठाकरी एवं अनेक संतों के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया।

इस दौरान सिलवा निवासी लाल चंद कुलरिया परिवार सहित, समाजसेवी दुर्गाराम महिया , दिल्ली प्रवासी गोपाल महिया, मास्टर देवीलाल छरंग, ओम प्रकाश जाजड़ा , सरवन सुथार, देवीलाल महिया ,जेसाराम दुलचासर बन्नेसिंह राठौड़, हाडलां पूर्व सरपंच भंवर खिखनिया, मास्टर खिंयाराम सेन, घेवर गिरी, ओम प्रकाश लाछड़ासर, मूलचंद , रामदयाल पंचारिया,कोलायत सहित श्रीगंगानगर, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर, गंगाशहर, नागौर , जोधपुर से श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाते हुए गुरु पूजन कर आशीर्वाद लिया।
गुरु पूर्णिमा की शुभ अवसर पर संतो को एवं गुरु आश्रम पधारे हुए सभी श्रद्धालुओं को विशाल भंडारा का महाप्रसाद वितरण किया गया। आश्रम के महंत स्वामी सत्यानंद गिरी महाराज ने सबको आशीर्वाद देते हुए आभार जताया।



