श्रीडूंगरगढ़ टुडे न्यूज
सेरूणा थाना क्षेत्र की रोही में खेत की डिग्गी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार देराजसर निवासी रामनारायण पुत्र भंवरलाल जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 9 जून को दोपहर करीब 2 बजे उसका भांजा मुकेश पुत्र मामराज जाट (18) खेत में बनी डिग्गी के पास बूस्टर पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह अचानक पानी से भरी डिग्गी में गिर गया।
हादसे के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह डूब चुका था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




