श्रीडूंगरगढ़ टुडे 31 मई 2026
श्रीडूंगरगढ़ बिग्गा के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार रानोली (सीकर) निवासी अरविंद पुत्र सुरेश बिजारणियां (25) बाइक से सीकर से बीकानेर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक कुत्ता सामने आ गया, जिससे बाइक उसकी चपेट में आ गई और युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट की एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। एंबुलेंस कर्मियों ने घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।


