श्रीडूंगरगढ टुडे 23 जुलाई 2026
श्रीडूंगरगढ़ व्यापार मंडल के सदस्यों ने बस स्टैंड का निर्माण करवाने के लिए आगे आने का फैसला कर लिया है। व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण घूमचक्कर सर्किल के आसपास ही करवाए जाने की मांग की है। इस संबंध में सदस्यों ने गुरूवार को मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा को ज्ञापन सौंपा और बीकानेर साइड वन विभाग की भूमि पर बस स्टैंड बनाने का प्रस्ताव रखा । व्यापार मंडल द्वारा विधायक सेवा केन्द्र में भी एक ज्ञापन दिया गया ।
इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष श्यामसुन्दर पारीक, महामंत्री संजय करनाणी, कन्हैयालाल सोमानी, चांदरतन सोमानी, मघराज सोमानी, सम्पत पुरोहित, सुरेश सोमानी, बिहारी राठी, पवन मूंधड़ा, मोहनलाल मूंधड़ा, श्यामसुन्दर मूंधड़ा, राधेश्याम सोमानी, बनवारी नाई, मुन्ना मूंधड़ा सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि पुलिस थाने के पास गौशाला की जमीन पर बस स्टैंड बनाने की चर्चाएं चल रही है जिसको देखते हुए व्यापार मंडल का इस मुद्दे पर सक्रिय होना भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




