श्रीडूंगरगढ टुडे 21 अगस्त 2026
बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत श्रीडूंगरगढ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सीओ निकेत पारीक व सीआई कश्यपसिंह के निर्देशन पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार चल रही हैं। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे 11 पर एक किलो अफीम जप्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर रोड़ बस स्टॉप के पास एक लावारिस बैग की जांच की गई तो उसमें एक किलो अफीम मिली, जिस पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया और अफीम को जब्त कर लिया है। सब इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद की टीम द्वारा इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार,कांस्टेबल अनिल कुमार, पुनीत कुमार, डीआर रामनिवास शामिल रहे। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान निरंतर जारी है ।




