श्रीडूंगरगढ टुडे 25 अगस्त 2026
कस्बे के मुख्य बाजार स्थित राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय में आज एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भामाशाह चुनाराम, श्रवण कुमार एवं सुरजाराम मोरवाल परिवार द्वारा विद्यालय को डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक कंप्यूटर सेट भेंट किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाज सेवी चुनाराम, श्रवण कुमार, सुरजाराम, केसराराम, भादरराम, गिरधारी जाखड़, रामूराम, अणुव्रत समिति के मंत्री राकेश संचेती तथा मोनू स्वामी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से संस्था प्रधान भिंयाराम जाखड़, विनोद शर्मा, रामप्रताप, रिचा चुघ, हेतराम भामि एवं बसंत कुमार शर्मा की गरिमामयी मौजूदगी रही।
कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान भिंयाराम जाखड़ ने विद्यालय विकास में सहयोग देने वाले सभी आगंतुकों और भामाशाह परिवार का आभार प्रकट किया।




