श्रीडूंगरगढ टुडे 23 अक्टूबर 2026
रक्तदान महादान के उद्देश्य को चरितार्थ करते हुए क्षेत्र के गांव बिग्गा में रेवन्तराम शर्मा व वीरेंद्र सारस्वत (विक्की) की प्रथम पुण्यतिथि पर 2 नवंबर 2026 को ऐतिहासिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया की रेवन्तराम शर्मा व वीरेंद्र सारस्वत (विक्की) की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आगामी 2 नवंबर 2026 सोमवार को सुबह 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक तावणियां पंचायत बड़ा बास, बिग्गा में आयोजित होगा।
गांव के सक्रिय युवा किशन सारस्वत ने बताया कि शिविर का आयोजन आयोजन समस्त ग्रामवासीयों की तरफ से किया जाएगा उन्होंने क्षेत्र के सभी रक्तदाताओं और सामाजिक प्रेमियों से अपील की वे इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।
किशन ने कहा “आपका रक्त किसी को जीवन दे सकता है, रक्त अमूल्य है इसका दान जरूर करें।
शिविर से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी या अग्रिम पंजीकरण के लिए नीचे दिए गए नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते है।
सम्पर्क सूत्र: 9079762583, 7878495839, 8003901117, 9220588406











