श्रीडूंगरगढ़ टुडे 8 जुलाई 2026
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के नोसरिया गांव में मंगलवार दोपहर खेत की ढाणी में बने पानी के कुंड में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने के एएसआई आवड़दान के अनुसार, परताराम पुत्र टीकूराम जाट निवासी नोसरिया अपनी खेत की ढाणी में बने पानी के कुंड से पानी निकाल रहा था। इसी दौरान उसका पैर अचानक फिसल गया और वह सीधे कुंड में जा गिरा। कुंड गहरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुंड से बाहर निकलवाया। मृतक के बड़े भाई ओमप्रकाश की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। मामले की जांच एएसआई आवड़दान को दी है।



