श्रीडूंगरगढ टुडे 30 अगस्त 2026
महासभा निर्देशित श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा संचालित ज्ञानशाला में सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी श्री लक्ष्य प्रभा जी के पावन सान्निध्य में ‘ज्ञानशाला दिवस’ का आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाओं एवं ज्ञानार्थियों के मंगलाचरण ‘अर्हम् अर्हम्’ की वंदना से हुई।

सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया ने ज्ञानशाला के सुचारु संचालन में साध्वी श्री जी के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। साथ ही उन्होंने प्रशिक्षिकाओं, ज्ञानार्थियों, संयोजकों, अभिभावकों एवं सहयोगी संस्थाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
पूर्व संयोजक एवं ज्ञानशाला प्रकोष्ठ के विशिष्ट सहयोगी के. एल. जैन ने ज्ञानशाला का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान ज्ञानार्थियों ने मनमोहक नाटिका और गीतिका की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में संस्कार एवं संस्कृति का संदेश दिया।
सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्यप्रभा ने ज्ञानार्थियों को प्रेरक उद्बोधन देते हुए ज्ञान के साथ संस्कारों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षिकाओं को परीक्षा के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल उपाध्यक्ष मधु झाबक ने किया।









