श्रीडूंगरगढ़ टुडे 10 जुलाई 2026
🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
🕉️आज का पंचांग-10.07.2026🕉️
दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ शुक्रवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️💥💥🌄💥💥🕉️
_______________________________
____________आज विशेष___________
योगिनी एकादशी व्रत के दिन अपनी राशि के
अनुसार करें मंत्र जाप- मिलेगा लाभ
_________________________________
_______________________________
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️
________________________________
*विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट*
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
_______________________________
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️
_________________________________
_________दैनिक पंचांग विवरण________
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_________________________________
आज दिनांक…………………10.07.2026
कलियुग संवत्………………………..5128
विक्रम संवत्……………… ………….2083
शक संवत्……………………………. 1948
संवत्सर……………………………….श्री रौद्र
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल……………………………………. उत्तर
ऋतु…………………………………….. वर्षा
मास…………………………………. आषाढ़
पक्ष……………………………………. कृष्ण
तिथि. दशमी.प्रातः 8.17 तक/एकादशी(क्षय)
वार…………………………………..शुक्रवार नक्षत्र… भरणी. अपरा. 1.15 तक / कृतिका
चंद्र राशि……. मेष. सायं. 6.45 तक / वृषभ
योग………….. धृति. प्रातः 7.14 तक / शूल
करण…………. विष्टि(भद्रा) प्रातः 8.17 तक
करण……….. बव. सायं. 8.52 तक / बालव
_________________________________
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
________________________________
-दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण-
✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️
________________________________
सूर्योदय………………..प्रातः 05.49.20 पर
सूर्यास्त………………..सायं. 07.24.11 पर
दिनमान-घं.मि.से………………..13.34.51
रात्रिमान-घं.मि.से. ………………10.25.34
चंद्रास्त……………….. .03.18.14 PM पर
चंद्रोदय…………………02.06.32 AM पर
राहुकाल…..प्रातः 10.55 से 12.37(अशुभ)
यमघंट………अपरा. 4.00 से 5.42(त्याज्य)
गुलिक…..प्रातः 7.31 से 9.13(शुभे त्याज्य)
अभिजित……. मध्या.12.10 से 1.04(शुभ)
पंचक…………………………………. नहीं है
हवन मुहूर्त(अग्निवास)……………… आज है
दिशाशूल……………………….. पश्चिम दिशा
दोष परिहार……. जौ का सेवन कर यात्रा करें
________________________________
___________आज का दिन___________
🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞
_______________________________
व्रत विशेष…… योगिनी एकादशी (स्मार्त्त मत)
अन्य व्रत……………………………….नहीं है
पर्व विशेष…………………………….. नहीं है
दिन विशेष…….. राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस
खगोलीय……………………………… नहीं है
सूर्य नक्षत्र…………………. पुनर्वसु (जारी है)
नक्षत्र वाहन………………. अश्व (वर्षा मध्यम्)
विष्टि(भद्रा)…………………. प्रातः 8.17 तक
पंचक…………………………………. नहीं है
सर्वा.सि.योग…………………………. नहीं है
अमृत सि.योग………………………… .नहीं है
सिद्ध रवियोग…………………………. नहीं है
________________________________
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_______________________________
✴️ अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी✴️
_________________________________
दिनांक………………………. 11.07.2026
तिथि……….. आषाढ़ कृष्णा द्वादशी शनिवार
व्रत विशेष… योगिनी एकाद. (निंबार्क/वैष्णव)
अन्य व्रत……………………………….नहीं है
पर्व विशेष……………………………. .नहीं है
दिन विशेष………….. विश्व जनसंख्या दिवस
खगोलीय……………………………… नहीं है
सूर्य नक्षत्र…………………. पुनर्वसु (जारी है)
नक्षत्र वाहन………………. अश्व (वर्षा मध्यम्)
विष्टि(भद्रा)……………………………..नहीं है
पंचक……………………………………नहीं है
सर्वा.सि.योग…………………………. नहीं है
अमृत सि.योग….. .प्रातः 11.04 से रात्रि पर्यंत
सिद्ध रवियोग…………………………. नहीं है
_________________________________
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
______🏵️🌞🌞✴️🌞🌞🏵️. अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
_________________________________
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
_________________________________
प्रदोष काल – सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है
__________________________________
गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है
🌄✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️🌄
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
_________________________________
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।
________________________________
✴️🌄दिन का चौघड़िया 🌄✴️
_________________________________
चंचल…………….प्रातः 5.49 से 7.31 तक
लाभ……………..प्रातः 7.31 से 9.13 तक
अमृत…………..प्रातः 9.13 से 10.55 तक
शुभ…………..अपरा. 12.37 से 2.19 तक
चंचल…………….सायं. 5.42 से 7.24 तक
_________________________________
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
________________________________
लाभ…………. रात्रि. 10.01 से 11.19 तक
शुभ….रात्रि. 12.37 AM से 1.55 AM तक
अमृत…. रात्रि 1.55 AM से 3.13 AM तक
चंचल…. रात्रि. 3.13 AM से 4.32 AM तक
________________________________
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_________________________________
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
_________________________________
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_________________________________
🔱🌄🔱🔱✴️🔱🔱🌄🔱
_________________________________
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
_________________________________
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
_________________________________
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे….
________________________________
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
_________________________________
07.43 AM तक……..भरणी….3…….ले
01.15 PM तक……. भरणी….4…….लो
06.55 PM तक……कृतिका ….1……अ
________राशि मेष – पाया स्वर्ण_______
_______________________________
12.12 AM तक……कृतिका ….2…….ई
05.38 AM तक……कृतिका…..3…….उ
उपरांत रात्रि तक……कृतिका…..4…….ए
________राशि वृषभ – पाया स्वर्ण______
________________________________
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️
________________________________
योगिनी एकादशी व्रत के दिन अपनी राशि के
अनुसार करें मंत्र जाप- मिलेगा लाभ
योगिनी एकादशी – दिनांक 11.07. 2026.
धार्मिक मान्यता है कि एकादशी का व्रत करने से जातक को अमोघ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में सुख समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है। मां लक्ष्मी की कृपा से धन और भाग्य में वृद्धि होती है।
राशि के अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, प्राप्त होगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
सनातन धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही भगवान विष्णु के निमित्त व्रत-उपवास रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि एकादशी का व्रत करने से जातक को अमोघ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है। मां लक्ष्मी की कृपा से धन और भाग्य में वृद्धि होती है। अतः साधक एकादशी तिथि पर लक्ष्मी-नारायण की विशेष पूजा करते हैं। अगर आप भी भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो पूजा के समय राशि के अनुसार इन मंत्रों का जाप जरूर करें। आइए जानते हैं-
राशि के अनुसार मंत्र जाप
मेष राशि के जातक ‘ऊँ गोविंदाय नमः’ और ‘ऊँ वामनाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
वृषभ राशि के जातक ‘ऊँ वामनाय नमः’ एवं ‘ऊं पद्मानाभय नमः’ मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि के जातक ‘ऊँ माधवाय नमः’ और ‘ऊँ नारायणाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
कर्क राशि के जातक ‘ऊँ केशवाय नमः’ और ‘ऊँ श्रीधराय नमः’ मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि के जातक ‘ऊं पद्मानाभय नमः’ और ‘ऊं हृषिकेषाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
कन्या राशि के जातक ‘ऊँ हृषिकेषाय नमः’ और ‘ऊँ श्रीधराय नमः’ मंत्र का जाप करें।
तुला राशि के जातक “ऊँ त्रिविकरमाय नमः” और ‘ऊँ मधुसूदनाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
वृश्चिक राशि के जातक ‘ऊँ केशवाय नमः’ और ‘ऊँ श्रीधराय नमः’ मंत्र का जाप करें।
धनु राशि के जातक ‘ऊँ माधवाय नमः’ और ‘ऊँ नारायणाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
मकर राशि के जातक ‘ऊं पद्मानाभय नमः’ और ‘ऊँ मधुसूदनाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
कुंभ राशि के जातक ‘ऊँ हृषिकेषाय नमः’ और ‘ऊँ श्रीधराय नमः’ मंत्र का जाप करें।
मीन राशि के जातक ‘ऊँ माधवाय नमः’ और ‘ऊँ नारायणाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
________________________________
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
_________________________________
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज बेकार की बात पर बहस करके अपकी ऊर्जा ज़ाया न करें। याद रखें कि वाद-विवाद से कुछ भी हासिल नहीं होता, लेकिन आदमी खोता ज़रूर है। आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के ज़रिए फ़ायदा होगा। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या फ़िल्म देखना आपको सुकून देगा और ख़ुशमिज़ाज बनाए रखेगा। ऑफिस में आज आपको स्थिति को समझते हुए ही व्यवहार करना चाहिए। अगर आपका बोलना जरुरी नहीं है तो चुप रहें, कोई भी बात जबरदस्ती बोलकर आप खुद को परेशानी में डाल सकते हैं। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। आपका वैवाहिक जीवन इससे अधिक रंगों से भरा कभी नहीं रहा है।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज दूसरों के साथ ख़ुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं जिसके लिए आपका कोई करीबी आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियाँ मज़ेदार रहेंगी, अगर पूरे परिवार की उसमें सहभागिता हो। अपने प्रिय की ग़ैर-ज़रूरी भावनात्मक मांगों के सामने घुटने न टेकें। जो आपकी सफलता के आड़े आ रहे थे, वे आपकी आँखों के सामने ही नीचे को खिसकेंगे। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दख़ल वैवाहिक जीवन का सन्तुलन बिगाड़ सकता है।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
कुछ रचनात्मक शौक़ आज आपको सुक़ून का एहसास कराएंगे। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। अपनी बातों पर क़ाबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े-बुज़ुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। याद रखें कि समझदार कामों के ज़रिए ही हम जीवन को अर्थ देते हैं। उन्हें महसूस करने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। यह दिन प्रसन्नता और ज़िन्दादिली के साथ किसी ख़ास संदेश को भी देगा । आज के दिन आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे और सफलता आपकी पहुँच में होगी। आप खुद को समय देना जानते हैं और आज तो आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। खाली समय में आज आप कोई खेल-खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुज़ार सकते हैं।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज एक ख़ुशनुमा ज़िन्दगी के लिए अपना ज़िद्दी और अड़ियल रवैया दरकिनार करें, क्योंकि इससे सिर्फ़ समय की बर्बादी ही होती है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको धन लाभ तो हो सकता है लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। रिश्तेदारों के यहाँ छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे- और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। आपको अपने काम में बहुत बड़ा फ़ैसला लेना पड़ सकता है। समय पर तेज़ क़दम उठाना आपको औरों से आगे ले जाएगा। आप अपने सहकर्मियों से कोई उपयोगी सलाह भी पा सकते हैं। देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। क्या आपको पता है कि आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए सब कुछ है। उनपर ग़ौर करें, यह बात आपको ख़ुद-ब-ख़ुद दिख जाएगी।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। जमीन या किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना आज आपके लिए घातक हो सकता है जितना हो सके इन चीजों में निवेश करने से बचें। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके ज़रिए अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। साथी आज आपसे किसी चीज की डिमांड कर सकता है लेकिन आप उसे पूरा नहीं कर पाएंगे जिसकी वजह से वह आपसे नाराज हो सकता है। सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते दफ़्तर में काम तेज़ रफ़्तार पकड़ लेगा। टीवी, मोबाईल का उपयोग गलत नहीं है लेकिन आवश्यकता से अधिक इनका उपयोग आपके जरुरी समय को खराब कर सकता है। आपका जीवनसाथी आपको ज़्यादा ख़ास वक़्त देने वाला है।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज अपने विचारों को सकारात्मक रखें, क्योंकि आपको ‘डर’ नाम के दानव का सामना करना पड़ सकता है। नहीं तो आप निष्क्रिय होकर इसका शिकार हो सकते हैं। ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। आज के दिन आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यथार्थवादी रवैया अपनाएँ और जो आपकी ओर मदद का हाथ बढ़ाएँ, उनसे किसी चमत्कारकी उम्मीद न करें। ख़याली परेशानियों को छोड़ें और अपने साथी के साथ समय बिताएँ। आज का दिन बढ़िया प्रदर्शन और ख़ास कामों के लिए है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में सफल नहीं हो पाएँगे। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज बहुत-कुछ आपके कंधों पर टिका हुआ है और फ़ैसले लेने के लिए स्पष्ट सोच ज़रूरी है। आपका धन कहां खर्च हो रहा है इसपर आपको नजर बनाए रखने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। परिवार के सदस्य कई चीज़ों की मांग कर सकते हैं। इसका अनुभव कीजिए। इस राशि के जो लोग रचनात्मक कार्यों से जुड़े हैं उन्हें आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको महसूस हो सकता है कि रचनात्मक कार्य करने से बेहतर नौकरी करना था। अगर आज आप ख़रीदारी के लिए निकलते हैं, तो कोई अच्छी पोशाक ले सकते हैं। आप महसूस करेंगे कि आपके जीवनसाथी में शहद से भी ज़्यादा मिठास है।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज अतीत के ग़लत फ़ैसले मानसिक अशान्ति और क्लेश की वजह बनेंगे। आप ख़ुद को अकेला पाएंगे और सही-ग़लत का निर्णय करने में असमर्थ महसूस करेंगे। दूसरों की सलाह लें। जो उधारी के लिए आपके पास आएँ, उन्हें नज़रअन्दाज़ करना ही बेहतर रहेगा। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। रोमांस आपके दिल-दिमाग़ पर छाया रहेगा, क्योंकि आज आपकी मुलाक़ात अपने प्रिय से होगी। कामकाज में थोड़ी मुश्किल के बाद आपको दिन में कुछ अच्छा देखने को मिल सकता है। आपका साथी आपको पर्याप्त समय नहीं देता यह शिकायत आज आप खुलकर उनके सामने कर सकते हैं। संभव है कि आपके माता-पिता आपके जीवनसाथी को कुछ शानदार आशीर्वाद दें, जिसके चलते आपके वैवाहिक जीवन में और निखार आएगा।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज आपको खेल-कूद में हिस्सा लेने की ज़रूरत है, क्योंकि चिर यौवन का रहस्य यही है। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताज़ा करने का दिन है। आप अचानक गुलाबों की ख़श्बू से ख़ुद को सराबोर पाएंगे। आप किसी बड़ी योजना या घटना में भागीदार होंगे, जिसके लिए आपको सराहना और पुरस्कार मिलेंगे। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। अगर हाल में आप व आपका जीवनसाथी बहुत ख़ुश महसूस नहीं कर रहे थे, तो आज हालात बदल सकते हैं।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज एक भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। अगर आप छात्र हैं और विदेशों में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो घर की आर्थिक तंगी आज आपके माथे पर शिकन ला सकती है। दोस्तों के साथ कुछ करते वक़्त अपने हितों को अनदेखा न करें – हो सकता है कि वे आपकी ज़रूरतों को ज़्यादा गंभीरता से न लें। आज रुमानियत का मौसम ज़रा ख़राब लगता है, क्योंकि आपका साथी आपसे आज कुछ ज़्यादा ही अपेक्षा करेगा। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने काम में प्रगति देखेंगे। आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक़ पूरे करने का पर्याप्त खाली वक़्त है। आपके जीवनसाथी की ओर से मिला कोई ख़ास तोहफ़ा आपके खिन्न मन को ख़ुश करने में काफ़ी मददगार साबित होगा।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज अच्छी सेहत के लिए दूर तक पैदल घूमें। बीते दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए इनवेस्ट किया था उसका फायदा आज आपको फायदा मिल सकता है। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। कुछ लोगों के लिए नया रोमांस ताज़गी लाएगा और आपको ख़ुशमिज़ाज रखेगा। आज आप एक टीम का नेतृत्व करने के लिए मज़बूत स्थिति में होंगे और लक्ष्य को पाने के लिए मिलकर काम करेंगे। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पाएंगे।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। जो लोग अपने करीबियों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर बिजनेस कर रहे हैं उन्हें आज बहुत सोच समझकर कदम रखने की जरुरत है नहीं तो आर्थिक नुक्सान हो सकता है। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। आज आपका संगी अपने मनोभावों को आपके सामने खुलकर नहीं रख पाएगा जिसकी वजह से आपको खिन्नता होगी। व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फ़ायदा हो सकता है। आज अपनेे विवेक का इस्तेमाल करते हुए ही घर के लोगों से बातें करें अगर आप ऐसा नहीं करते तो बेवजह के झगड़ों की वजह से आपका समय खराब हो सकता है। जीवनसाथी से बहुत ज़्यादा उम्मीदें रखना आपको वैवाहिक जीवन में उदासी की तरफ़ ले जा सकता है।
*पंडित नरेश सारस्वत रीङी 8055566975*











