श्रीडूंगरगढ़ टुडे 30 मई 2026
गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला के भामाशाह संदीप कुमार मूंधड़ा एवं सरोज देवी मूंधड़ा दुलचासर हाल ठाणे महाराष्ट्र मुंबई ने अपने लाड़ले सुपुत्र ऋषि मूंधड़ा के जन्मोत्सव पर गौशाला की गौ माताओं को मूंग चूरी का विशाल भंडारा का भोग लगाकर जन्म दिवस मनाया गौशाला कमेटी ने ऋषि मूंधड़ा को जन्मदिन की बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना की। गौशाला प्रबंधक ने बताया कि संदीप कुमार मूंधड़ा का पूरा परिवार समर्पित भाव से गौ सेवा से जुड़ा है। एंव परिवार द्वारा निरंतर गौसेवा जारी है।तथा भामाशाह अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य के जन्म दिवस पर वैवाहिक वर्षगांठ पर गौ सेवा कर ही उत्सव मनाते हैं।





