श्रीडूंगरगढ़ टुडे 20 जून 2026
मोमासर के हनुमानजी मंदिर में शनिवार को मूर्ति स्थापना का 27वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया।

सुबह 9:15 बजे विशेष ज्योत आरती की गई आरती के बाद मंदिर प्रांगण में मुकेश भोजक बिग्गा, अशोक पुजारी तोलियासर व पुखराज रंगा ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ की प्रस्तुति दी। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और सभी ने जमकर जयकारे लगाए।
राकेश संचेती ने बताया कि 1999 में संचेती परिवार द्वारा हनुमानजी मूर्ति स्थापित की गई थी शनिवार को 27 वां वार्षिकोत्सव मनाया गया इस दौरान परिवार के तनसुख लाल संचेती, पन्नालाल संचेती, प्रशासक सरिता संचेती, उपप्रशासक जुगराज संचेती, राकेश संचेती सहित श्रवण कुमार, कपूरचंद पटावरी, महेंद्र कुमार, पुखराज, नरेंद्र कुमार, दिव्या, ओमप्रकाश इंदोरिया, पंडित भोजराज शर्मा, पुजारी सांवरमल शर्मा शामिल हुए। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।






