श्रीडूंगरगढ़ टुडे 19 जून 2026
ग्रामीण सेवा शिविर- 2026 के दौरान भाजपा नेता आईदान पारीक धनेरू ने उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा को ज्ञापन सौंपकर कर धनेरू गांव में सीवरेज लाइन डलवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि बरसात के दिनों में गांव में भारी जलभराव हो जाता है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन सहित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

ज्ञापन में बताया गया कि गांव के मेघवालों के मोहल्ले तथा बाबा रामदेव मंदिर के आसपास बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहता है। इससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है और गंदगी फैलने से बीमारियों का खतरा भी बना रहता है।
आईदान पारीक ने प्रशासन से जल्द सीवरेज लाइन का निर्माण करवाकर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। इस पर उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कर समाधान का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि बरसात के मौसम में होने वाली परेशानी को देखते हुए जल्द प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि गांववासियों को राहत मिल सके।




