श्रीडूंगरगढ़ टुडे 30 मई 2026
कुंवर महेंद्र सिंह पड़िहार ने श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में अपना 35 वां जन्मदिन गौशाला की गौ माताओं को मिठे गुड़ का पावन भोग लगाकर मनाया। सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि वहीं आसाराम जी सुपुत्र रतन लाल मुंधड़ा निवासी दुलचासर के परिवारजनों ने मीठे शीतल तरबूजों का भोग लगाया। गौशाला कमेटी ने सभी दानदाताओं का आभार जताकर ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि कि कामना की।

पुरुषोत्तम मास के दौरान दानदाताओं ने की गौसेवा
पुरुषोत्तम मास के दौरान श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दुलचासर निवासी चौधरी प्रेमाराम महिया, दानाराम महिया, रामलाल सुथार, भंवर लाल दर्जी अपने दोहिते के साथ गौशाला में पधारकर अपने हाथों से मीठे शीतल तरबूजों की कटिंग करके गौ माताओं को सामूहिक रूप से भोग लगाया। सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि वहीं श्रीमती पार्वती देवी तोषनीवाल निवासी नापासर ने गौशाला की गौ माताओं को पौष्टिक आहार जौ दलिया मूंग चूरी का पावन भंडारा करवा कर भोग लगवाया। गौशाला कमेटी ने सभी दानदाताओं का आभार जताकर ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि कि कामना की।



