श्रीडूंगरगढ़ टुडे 23 मई 2026
राजस्थान में भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों की गर्मी की छुट्टियों को 28 जून तक बढ़ा दिया है। पहले स्कूल 22 जून से खुलने वाले थे, लेकिन अब प्रदेशभर के स्कूल 29 जून से खुलेंगे।
गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के बैनर तले शिक्षकों द्वारा लगातार आंदोलन किया जा रहा था। शिक्षकों की मांग थी कि तेज गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जाए। सरकार ने शिक्षकों की मांग को स्वीकार करते हुए यह फैसला लिया है।
शनिवार को राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) और शिक्षा विभाग के बीच समझौता हुआ, जिसके बाद छुट्टियां बढ़ाने पर सहमति बनी। समझौता पत्र पर शिक्षा मंत्री
शनिवार को राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) और शिक्षा विभाग के बीच समझौता हुआ, जिसके बाद छुट्टियां बढ़ाने पर सहमति बनी। समझौता पत्र पर शिक्षा मंत्री के विशेष सहायक के हस्ताक्षर भी किए गए हैं। हालांकि शिक्षा निदेशालय की ओर से अभी तक आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही औपचारिक आदेश जारी होने की संभावना जताई जा रही है।
इस फैसले से विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। लगातार पड़ रही गर्मी और लू के चलते बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार का यह निर्णय अहम माना जा रहा है।


