श्रीडूंगरगढ़ टुडे 29 जून 2026
प्रदेश भर में सरकारी स्कूलों के जर्जर हालत सामने आ रहे हैं और और जो तस्वीर सामने आ रही है वह वाकई में हैरान करने वाली और खौफनाक तस्वीर सामने आ रही है। सोमवार सुबह ग्रीष्मावकाश की छुट्टियों के बाद गांव तोलियासर के राउमावि की आज एक ऐसी डरावनी तस्वीर सामने आई, जब शिक्षक स्कूल खोलने के लिए कमरों का दरवाजा खोल रहे तो हैरान रह गए एक कक्ष का दरवाजा खोला गया एक कक्ष में 10 पट्टियां टूटकर नीचे फर्नीचर पर गिरी हुई मिली।

सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह ने बताया कि गत 22 जून 2026 को गांव में लगे ग्राम सेवा शिविर में भी हमने आवाज उठाई और सार्वजनिक निर्माण विभाग की टीम ने स्कूल का निरीक्षण कर इसे जर्जर घोषित कर दिया था गनीमत रही कि आज कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ क्योंकि बच्चे पहुंचने से पहले ही यह घटना हो चुकी थी वरना जान माल का बड़ा नुकसान हो सकता था।








