श्रीडूंगरगढ टुडे 30 अगस्त 2026
शिक्षा विभाग की विद्या संबल योजना के तहत श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक के कई सरकारी विद्यालयों में विभिन्न विषयों के व्याख्याताओं के खाली पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनियां वीर के अनुसार, यह भर्ती पूर्णतः अस्थाई ( (गेस्ट फैकल्टी) आधार पर 31 मार्च 2027 तक अथवा नए नियमित पदस्थापन तक मान्य रहेगी।
मुख्य विवरण
- आवेदन तिथियाँ: 1 सितंबर से 7 सितंबर 2026 तक
- आवेदन प्रक्रिया: इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी संबंधित स्कूल के प्राचार्य/पीईईओ (PEEO) को व्यक्तिगत रूप से (In-person) उपस्थित होकर अपना आवेदन प्रस्तुत करें।
- पद का स्वरूप: पूर्णतः अस्थाई (गेस्ट फैकल्टी)
स्कूलवार एवं विषयवार रिक्त पदों की सूची

इच्छुक अभ्यर्थी नियत तिथि तक आवश्यक दस्तावेजों एवं अर्हताओं के साथ संबंधित विद्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं।



