श्रीडूंगरगढ़ टुडे 27 मई 2026
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र कुमावत ने ओबीसी मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है।नई कार्यकारिणी में बीकानेर देहात के कई कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां प्रदान की गई हैं,जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।घोषित कार्यकारिणी में भंवरलाल जांगिड़ को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। अशोक भाटी को “मन की बात” कार्यक्रम का सह प्रभारी तथा महावीर चारण एवं हुकमाराम सोनी को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं विनोद गिरी गुसाईं को प्रदेश कोषाध्यक्ष के रूप में अहम जिम्मेदारी दी गयी है। गुसाईं पूर्व में भी संगठन के साथ सामाजिक संगठनों के विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके है। श्रीडूंगरगढ़ से आने वाले गुसाईं पहले ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रह चुके है। वहीं दशनाम गोस्वामी समाज के वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष भी है।
भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन ने समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया है।उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन की विचारधारा को मजबूती देने एवं आमजन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। श्याम पंचारिया ने विश्वास जताया कि नई टीम के गठन से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा ओबीसी मोर्चा प्रदेशभर में प्रभावी रूप से कार्य करेगा।


