श्रीडूंगरगढ़ टुडे 9 जून 2026
गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला के भामाशाह दिल्ली के युवा उद्यमी गोपाल महिया दुलचासर ने आज अपनी बेटी निकिता महिया के जन्मोत्सव पर ₹2100 की पावन राशि समर्पित कर गौशाला की गौ माताओं को मुंगचुरी का भंडारा समर्पित कर जन्म दिवस मनाया गौशाला कमेटी ने निकिता महिया को जन्मोत्सव की बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना की। वहीं बेंगलुरु प्रवासी फूसराज छाजेड़ ने अपनी पौत्री एवं संदीप कुमार छाजेड़ ने अपनी सुपुत्री गुंजन छाजेड़ के जन्मोत्सव पर गौशाला में गौ माताओं को गुड़ का पावन भोग लगाकर जन्म दिवस मनाया गौशाला कमेटी ने गुंजन छाजेड़ को जन्म दिवस की बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना की। गौशाला प्रबंधक ने बताया कि गौशाला से जुड़े सभी भामाशाह अपने परिवार जनों के जन्मोत्सव पर एवं वैवाहिक वर्षगांठ पर गौ सेवा कर ही मानते हैं।








