श्रीडूंगरगढ़ टुडे 25 मई 2026
श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के विकास एवं पेयजल व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में श्रीडूंगरगढ़ को महत्वपूर्ण सौगात मिली है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के नवीन सहायक अभियंता (AEN) कार्यालय का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया।
इस नवीन कार्यालय के शुरू होने से क्षेत्र में जलदाय विभाग के कार्यों को गति मिलेगी तथा आमजन को पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान में अधिक सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही विभागीय कार्यों के संचालन में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बढ़ेगी, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि क्षेत्र के विकास, बेहतर पेयजल व्यवस्था और जनहित के कार्यों के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा यह नवीन सहायक अभियंता कार्यालय क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेशभर में विकास कार्यों को गति दे रही है, जिससे हर क्षेत्र में चहुमुखी एवं सर्वांगीण विकास हो रहा है तथा राजस्थान निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक सारस्वत ने विभिन्न गांवों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और मंच से ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
विधायक सारस्वत ने इस कार्यालय की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई, पूर्व चेयरमैन शिव स्वामी, शहर अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, महावीर प्रजापत, संजय शर्मा, अरुण पारीक, तहसीलदार श्री वर्धन शर्मा, बीडीओ मनोज धायल, पीएचईडी एक्सईएन नरेश, एईएन कैलाश वर्मा, रवि कुमार,वरिष्ठ पत्रकार तोलाराम मारू,पृथ्वीराज व्यास,खिराज नाथ,नंदू सिंह राजपुरोहित,मेघराज सोनी,मोहननाथ सिद्ध,नानूराम कुचेरिया, रामजी सोनी,अशोक सिंह,आईदान पारीक,सुरजभान स्वामी,राजेंद्र सिंह,एड.ललित मारू,सीताराम सोनी,प्रभु नाथ,रामचंद्र नाथ,मांगीलाल पंचारिया,कानाराम शर्मा,चंद्रभान स्वामी,मूलचंद इंदौरिया,जगदीश गुर्जर,पवन उपाध्याय,लोकेश गौड़,रजत आसोपा,हेमराज भादानी,नोरंग नाथ,मोहन नाथ,ओमप्रकाश नाई,अर्जुन लाल, केशरा राम गोदारा, मुखदास स्वामी,किशनलाल शर्मा,सरपंच ओमप्रकाश शर्मा,मांगीदास स्वामी,सहीराम शर्मा, लूणाराम शर्मा,राकेश पुरोहित, शहर महामंत्री मदन सोनी ,रोहित बोहरा,कानाराम शर्मा,जेठ गर,गणेश गर,श्रवण शर्मा,अरुण पारीक, गंगाधर शर्मा,धनराज सोनी, भादर गोदारा,बजरंग प्रजापत, टालीराम शर्मा, भिया नाथ,मेघराज शर्मा,भरत कायल,सुरजाराम महिया,परमेश्वर हरडु,मूलचंद मेघवाल,नरेश राजपुरोहित,ओम नाथ, रणवीर सिंह, उत्तमनाथ सिद्ध,मनोज कायल,संतोष नाथ,सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
श्रीडूंगरगढ़ में PHED के नवीन सहायक अभियंता कार्यालय का शुभारंभ क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।






