श्रीडूंगरगढ़ टुडे 27 मई 2026
राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत राउमावि आड़सर के परिसर में 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन समाज सेवा शिविर का शुभारंभ 17 मई को शुरू हुआ जो 31 मई तक जारी रहेगा।
शिविर प्रभारी श्री किशोर सिंह और सह-प्रभारी श्री गोवर्धन डूडी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में कक्षा 11 उत्तीर्ण विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। शिविर का समय प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है।
शिविर की प्रमुख गतिविधियां:
- विद्यालय परिसर में स्वच्छता: विद्यार्थियों द्वारा कक्षाओं, खेल मैदान एवं विद्यालय परिसर की साफ सफाई की जा रही है।
- सार्वजनिक स्थानों पर श्रमदान: गाँव के मुख्य चौक, बस स्टैंड, मंदिर परिसर एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
- जागरूकता अभियान: स्वच्छता, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।
शिविर प्रभारी किशोर सिंह ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भाव, अनुशासन और सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करना है। सह-प्रभारी गोवर्धन डूडी ने कहा कि ग्रीष्मावकाश का सदुपयोग करते हुए बच्चे समाज सेवा से जुड़ रहे हैं जो सराहनीय है।
विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार शर्मा ने सभी विद्यार्थियों के उत्साह की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।




