श्रीडूंगरगढ़ टुडे 8 जून 2026
श्रीनायक विकास सेवा समिति श्रीडूंगरगढ़ के बैनर तले नायक समाज भवन व छात्रावास प्रांगण में रविवार को आम बैठक व बजट प्रस्तुतीकरण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समाज की 80 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। समारोह में बीकानेर संभाग क्षेत्र के समाज के मौजिज लोग व संभाग के सोशल मीडिया इंफ्लूएंशर, लेखक, गायक, साहित्यकार शामिल हुए।

कार्यक्रम संयोजक शंकर नायक जैतासर व जैतासर सरपंच प्रतिनिधि सहीराम नायक ने सभी अतिथियों व कलाकरों का भव्य स्वागत अभिनन्दन कर हौसला अफजाई किया।

इस दौरान संभाग के सोशल मीडिया इंफ्लूएंशरों, लेखकों, गायक, साहित्यकार सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी 80 से अधिक प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

सचिव कुंदनमल लोठ ने युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर जीवन मे आगे बढ़कर समाज का नाम रोशन करने की बात कही समिति कोषाध्यक्ष शिवलाल नायक ने समारोह में भवन व छात्रावास का बजट प्रस्तुत कर भावी योजनाओं की जानकारी देते हुए सहयोग की अपील की। इस अवसर पर समिति की ओर से पौधारोपण का आयोजन की किया गया तथा इसके बाद श्रीनायक विकास सेवा समिति ने पधारें हुए अतिथियों सहित कलाकारों से प्रति व्यक्ति को पांच पौधे लगाने व उनका वृक्ष बनने तक देखरेख करने का आह्वान किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डीएनटी के प्रदेशाध्यक्ष रघुवीर नायक सूरतगढ़, वीर एकलव्य युवा विकास समिति के प्रदेशाध्यक्ष प्रेम फौजी, नायक भील उत्थान समिति प्रदेशाध्यक्ष रामदेव नायक, प्रदेश सभा अध्यक्ष लालूराम भील, प्रदेश सचिव जगदीश नायक राववाला, प्रोफेसर डॉ श्रीराम नायक, राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर राजूराम, कालूराम, गौरखाराम, जगदेववाला, ओमप्रकाश लोहरा बीकानरे, भानीराम नायक, हेताराम लोहरा, जसरासर, सिंधू फाउंडेशन सूरतगढ़ के दीपाराम नायक सहित क्षेत्र के अनेक लोग शामिल हुए।
समिति सचिव कुंदन नायक ने सभी अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम का मंच संचालन मनीष नायक सूडसर ने किया।








