श्रीडूंगरगढ़ टुडे 30 मई 2026
राजस्थान हाई कोर्ट के निर्देश के बाद प्रदेश भर में नेशनल हाईवे स्टेट हाईवे सहित कई सड़कों पर बड़ा अभियान चला था ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। श्रीडूंगरगढ़ में भी सरदारशहर रोड स्टेट हाईवे 06 पर बड़ा अभियान चलाया गया था और भारी तादाद में कच्चे पक्के निर्माण तोड़कर अवैध रूप से अतिक्रमण कि हुई जगह को खाली करवाया गया था। सड़क के दोनों साइड में ज्यादातर बिल्डिंग मटेरियल की दुकान होने की वजह से बजरी, ग्रीट, मिट्टी, ईंट, पट्टियाँ दुकानदारों ने सड़क बाउंड्री में डाल रखी थी। इस अभियान के बाद एक बार सब को पूरी तरह से साफ कर दिया गया था और स्टेट हाईवे खुला खुला नजर आ रहा था।
अतिक्रमण हटाने के अभियान को कुछ ही महीने बीते है और दुकानदारों ने फिर से सड़क बाउंड्री में ही ग्रीट बजरी डालना शुरू कर दिया है ।ना इनको प्रशासन का डर है ना ही इस सड़क पर हो रही हादसों को लेकर यह चिंतित है । इस सड़क पर लगातार सड़क हादसे बढ़ रहे हैं और इसका प्रमुख कारण सड़क पर पड़ी मिट्टी बजरी व ग्रीट शामिल है। पूरे दिन लोडर ट्रैक्टर इस बजरी ग्रीट से यहीं से उठाकर सप्लाई देने जाते हैं और इस वजह से पूरी सड़क ग्रीट ,बजरी से अटी पड़ी है । बजरी ग्रीट की वजह से सबसे ज्यादा दुपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं वही ग्रीट की वजह से अन्य वाहन चालक भी परेशान है क्योंकि वाहन के पास में से जब कोई वाहन निकलता है तो ग्रीट उछलने से गाड़ियों के शीशे टूट रहे हैं और दुर्घटनाओं की भी आशंका बनी रहती है । अब देखना होगा कि प्रशासन इनके खिलाफ क्या कार्रवाई करता है ताकि सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करवा सके और दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को बचाया जा सके ।


