श्रीडूंगरगढ टुडे 9 अगस्त 2026
श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाईवे-11 पर सिखवाल होटल के पास सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बाइक अचानक सड़क पर आए गोवंश से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गए और घायल हो गए।
हादसे के बाद बिग्गा सरपंच जसवीर सारण की सूचना पर डॉ एपीजे क्विक एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायल को उपजिला अस्पताल पहुचाया जहां तीनों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।घायलों की पहचान 45 वर्षीय मोहन लाल पुत्र चौथा राम मेघवाल निवासी नापासर, 45 वर्षीय भगीरथ पुत्र मोडाराम नायक निवासी बैरासर व 35 वर्षीय मांगीलाल पुत्र सुखराम नायक निवासी नापासर के रूप में हुई। घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।






