श्रीडूंगरगढ टुडे 18 अगस्त 2026
विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरजांगसर में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का आखिरकार स्थायी समाधान हो गया है। ग्रामीणों की पुरजोर मांग पर विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से गांव में नया ट्यूबवेल बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका है, जिससे ग्रामीणों को अब निर्बाध पेयजल आपूर्ति की बड़ी राहत मिलेगी।
गौरतलब है कि बरजांगसर के ग्रामीणों ने पेयजल किल्लत को लेकर विधायक ताराचंद सारस्वत को अपनी समस्या से अवगत कराया था। इस पर संवेदनशीलता दिखाते हुए विधायक ने जल्द से जल्द ट्यूबवेल निर्माण का भरोसा दिया था। वादा पूरा होते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने विधायक सारस्वत का आभार व्यक्त किया।
ग्रामीणों ने कहा- ‘विधायक ने पूरा किया अपना वादा’
ग्रामीणों ने कहा की विधायक ताराचंद सारस्वत ने उनकी समस्या को गंभीरता से लिया और जो वादा किया था, उसे धरातल पर उतारकर दिखाया है। इस ट्यूबवेल के शुरू होने से गांव में काफी हद तक पेयजल किल्लत से राहत मिलेगी
मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना पहली प्राथमिकता: विधायक
इस अवसर पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में स्वच्छ पेयजल और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं तथा आने वाले समय में विकास कार्यों को और गति दी जाएगी।




