श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 सितंबर 2026
क्षेत्र के 132 केवी जीएसएस श्रीडूंगरगढ़ पर आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 27 सितंबर (रविवार) को सुबह बिजली कटौती की जाएगी। विभागीय अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक मेंटेनेंस का जरूरी काम किया जाएगा, जिससे इससे जुड़े क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
रखरखाव कार्य के दौरान 33 केवी जीएसएस ठुकरियासर, अभयसिंहपुरा, सातलेरा, राजाणा जोहड़, हेमासर फांटा तथा श्रीडूंगरगढ़ सिटी फीडर बंद रहेंगे। इसके परिणामस्वरूप इन सभी जीएसएस से जुड़े घरेलू और कृषि कनेक्शनों की विद्युत आपूर्ति सुबह 2 घंटे के लिए पूरी तरह बाधित रहेगी।
धोलिया जीएसएस उपभोक्ताओं को राहत
विभाग ने स्पष्ट किया है कि श्रीडूंगरगढ़ शहर के धोलिया जीएसएस से जुड़े उपभोक्ताओं पर इस कटौती का कोई असर नहीं पड़ेगा और उनकी बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रहेगी।

