श्रीडूंगरगढ़।
कस्बे के गांधी पार्क स्थित नगरपालिका मंडल की किराएशुदा दुकानों को लेकर चल रही बेदखली की कार्रवाई पर न्यायालय ने फिलहाल रोक लगा दी है। दुकानों से बेदखली के खिलाफ किरायेदार अकबर, जुबैदा, महबूब, मोहम्मद, फारुख, भंवरलाल व शंकरलाल ने अधिवक्ता मोहनलाल सोनी के माध्यम से वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश के न्यायालय में वाद पेश किया था।
मामले में सुनवाई करते हुए वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश अजीतसिंह राठौड़ ने नगरपालिका के विरुद्ध स्टे जारी कर मौके पर दुकानों की यथास्थिति बनाए रखने (स्टेटस को) के आदेश दिए हैं। इस फैसले से संबंधित किरायेदारों को बड़ी राहत मिली है। प्रकरण में अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को तय की गई है।

