श्रीडूंगरगढ़ टुडे 2 अक्टूबर 2026
राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में श्रद्धांजलि सभा आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य अमित तंवर ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के व्यक्तित्व तथा उनके देशभक्ति पूर्ण कार्यों पर प्रकाश डाला। वहीं सहायक आचार्य नरपत सिंह चारण एवं संजय कुमार ने उपस्थित विद्यार्थियों को दोनों महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके उच्च आदर्शों व गुणों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा संचालित ‘विकसित भारत जन सेवा अभियान’ के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।












