श्रीडूंगरगढ टुडे 14 अगस्त 2026
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में देशभक्ति से सराबोर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में शिवधोरा के पास स्थित दयानंद विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार, 14 अगस्त को शाम 4:30 बजे विद्यालय परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं शारीरिक व्यायाम प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
विद्यालय प्रधानाचार्य विनोद बेनीवाल ने बताया गया कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी व व्यायाम प्रदर्शन किए जाएंगे।
विद्यालय प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों एवं अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।



