श्रीडूंगरगढ टुडे 25 अगस्त 2026
बिग्गा निवासी राधे आजाद को भीम आर्मी भारत एकता मिशन में बीकानेर जिला सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।
राधे आजाद लंबे समय से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में संगठन से जुड़े हुए हैं और सामाजिक मुद्दों को लेकर सक्रिय रहे हैं। उनकी सक्रियता और संगठनात्मक कार्यों को देखते हुए उन्हें जिला स्तर पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि वे संगठन को मजबूत करने के साथ सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे।
नियुक्ति पर तहसील अध्यक्ष लालचंद गोयल, पूर्व तहसील अध्यक्ष संदीप भारतीय, आजाद समाज पार्टी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष संग्राम परिहार, रामचंद्र मेघवाल, भगवानराम मेघवाल धनेरू, देवेंद्र रैगर, टिक्कुरम मेघवाल, लालचंद बिग्गा, राजूराम चालिया, श्रवण मेघवाल, भैराराम मर्वा,केवलचंद बौद्ध, नोपाराम बरोड़, ओमप्रकाश मेहरा, सचिन कुमार, राकेश गोयल, कैलाश गोयल, महावीर गोयल, मुकेश गोयल, सुनील आजाद, दीपक जयपाल, रवि नायक, सुनील नायक, पूनमचंद बारूपाल और नंदकिशोर पंवार सहित संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं।



