श्रीडूंगरगढ़ टुडे 23 सितंबर 2026
क्षेत्र की सुप्रसिद्ध श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में बुधवार को राधेश्याम मुंधड़ा ने अपनी धर्मपत्नी संग विधिवत गौपूजन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। गौपूजन का कार्यक्रम पंडित विजय कुमार जाजड़ा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न करवाया।
गौशाला सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर मूंधड़ा परिवार की ओर से गौशाला की समस्त गौ माताओं एवं गोवंश के लिए पौष्टिक आहार—बिनोला खल व मूंग चूरी का पावन भंडारा आयोजित किया गया।
राधेश्याम मुंधड़ा व उनकी धर्मपत्नी ने स्वयं अपने हाथों से गौवंश को भोग लगाया। भंडारा वितरण व्यवस्था में शुभकरण मुंधड़ा, उनकी धर्मपत्नी एवं पंडित विजय कुमार जाजड़ा ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के समापन पर गौशाला कमेटी ने दानदाता मुंधड़ा परिवार व सभी सहयोगकर्ताओं का साफा पहनाकर व आभार प्रकट करते हुए ईश्वर से उनके सदैव सुख, समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।












