श्रीडूंगरगढ टुडे 8 अगस्त 2026
मोमासर स्थानीय तेरापंथ भवन में उपासिका बहनों के सम्मान में ‘मंगल भावना’ कार्यक्रम का भावपूर्ण आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ उपासिका विनोद देवी सुराणा (लुधियाना) एवं तारा देवी जैन (हुबली) द्वारा णमोकार महामंत्र के जाप के साथ हुआ।कार्यक्रम का मंगलाचरण पुष्पादेवी पटावरी एवं किरण देवी पटावरी ने किया।

इस अवसर पर स्थानीय संस्थाओं और पदाधिकारियों द्वारा आगंतुक उपासिका बहनों के प्रति मंगल भावनाएँ व्यक्त की गईं। जैन सभा की उपाध्यक्ष चंदा देवी बोथरा, अणुव्रत समिति मंत्री राकेश संचेती, महिला मंडल से किरण पटावरी तथा सुरभि चैरिटेबल ट्रस्ट से राजेश रोहिल्ला ने अपने विचार रखे एवं मंगल भावना गायन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान उपासिका विनोद देवी सुराणा तथा तारा देवी जैन ने मोमासर प्रवास के दौरान मिले आत्मीय स्नेह, धार्मिक जागृति और संस्मरणों को उपस्थित संभागियों के साथ साझा किया।

कार्यक्रम का कुशल एवं सफल संचालन अणुव्रत समिति की अध्यक्षा सुमन बाफना ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।



