श्रीडूंगरगढ़ टुडे 20 जून 2026
महापुरुष समारोह समिति श्रीडूंगरगढ़ के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन छुटियों में बच्चों हेतु किशनलाल तोषनीवाल की स्मृति में राधेश्याम, दीपक कुमार तोषनीवाल श्रीडूंगरगढ़ बेंगलोर के सौजन्य से बाल योग समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है । मंत्री सुशील सेरडिया ने बताया कि 21जून को 12वें अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बाहेती भवन, माता जी मन्दिर के पास आड़सर बास श्रीडूंगरगढ़ में प्रातः 6 से 07: 30 बजे तक भव्य योग महोत्सव का आयोजन होगा । संस्थाअध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने बताया कि 21जून को आमजन योग महोत्सव में आमंत्रित है । शिविर संयोजक ललित बाहेती ने अवगत कराया कि शिविर में योग गुरु ओमप्रकाश कालवा एवं ओम योग सेवा संस्था श्रीडूंगरगढ़ की टीम योगाचार्य बलराम बेनीवाल, दामोदर प्रसाद बोहरा, राकेश कुमार पड़िहार, विष्णु शर्मा, एकता शर्मा, राजस्थानी टार्जन योगानंद कालवा, योगिता कालवा, दिनेश भाम्भू, कौशल्या कलवानिया, लालचंद जाखड़, रामसुख बिस्सु, पटवारी हरिराम सारण अपनी सेवाएं देंगे ।




