श्रीडूंगरगढ टुडे 16 अगस्त 2026
श्रीडूंगरगढ़ उपखंड अधिकारी के पद पर झंवर लाल मितल ने कार्य ग्रहण कर लिया है। मित्तल भीलवाड़ा के हमीरगढ़ से तबादला होकर श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और अपना कार्यभार ग्रहण किया।इस दौरान नवपदस्थ एसडीएम झंवरलाल मितल का पचन राठी ने साथियों के साथ स्वागत किया। इस दौरान एसडीएम मितल के पिता कुलदीप मितल भी मौजूद रहे। पवन राठी ने साफा पहनाकर मुंह मीठा करवाकर एसडीएम मितल का अभिनंदन किया, वहीं उनके पिता कुलदीप मितल का भी साफा पहनाकर सम्मान किया गया। इस मौके पर साथियों ने नवपदस्थ एसडीएम को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी।





