श्रीडूंगरगढ टुडे 5 अक्टूबर 2026
श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक माकपा (CPI-M) कार्यालय में पूर्व विधायक कॉमरेड गिरधारी लाल महिया की मौजूदगी में आयोजित हुई। बैठक में माकपा ने आगामी पंचायती राज चुनावों में श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति और जिला परिषद की समस्त सीटों पर पूरी ताकत के साथ चुनावी समर में उतरने का ऐलान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गिरधारी लाल महिया ने कहा कि माकपा जनता के हक और संघर्ष के बल पर तथा सभी 36 कौमों के सहयोग से चुनावी मैदान में उतरेगी। इस दौरान महिया ने ब्लॉकवार कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर धरातली फीडबैक लिया और चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की।
माकपा तहसील सचिव मुखराम गोदारा ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए कल रीडी पंचायत समिति क्षेत्र से जुड़े कार्यकर्ताओं की अलग से बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।
बैठक में ये रहे मौजूद
आयोजन के दौरान अशोक शर्मा, पूर्व प्रधान मघाराम मेघवाल, उप प्रधान मालाराम नैन, पूर्व सरपंच नारायण नाथ सिद्ध, सरपंच सुनील मलिक, जेठू सिंह राजपुरोहित, पूर्व पंचायत समिति सदस्य पेमाराम नायक, शेखर रैगर, बजरंगनाथ गोदारा, सहीराम भामु, धन्नाराम पूनिया, मामराज गोदारा, जगदीश गोदारा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य नथुनाथ मंडा, सुरजाराम समंदसर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मोडाराम तरड़, बुधाराम बैरा, हरि बैरा, भंवरलाल पांडर, पन्नालाल सिंवल, रमेश जाखड़, ओमप्रकाश कसवा, चुननाथ सीपुनरासर, किसान सभा के सीताराम गोदारा, ईश्वरनाथ सेरूणा, महावीर सिंह नारसीसर, पूर्व सरपंच भागीरथ सुथार, ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष खुमाराम जाखड़, सरपंच सुनील मेघवाल, भादरनाथ लिखमादेसर, सत्तुनाथ, काननाथ, सीताराम जैतासर, रामचंद्र जैतासर सहित बड़ी संख्या में माकपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












