श्रीडूंगरगढ टुडे 21 सितंबर 2026
नगरपालिका अध्यक्ष के चुनाव के बाद अब शहर की सरकार में उपाध्यक्ष पद को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। नगरपालिका उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए कल मंगलवार 22 सितंबर को चुनाव प्रक्रिया होगी। प्रशासन ने निर्वाचन की पूरी समय-सारणी जारी कर दी है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी। इसके बाद अभ्यर्थी सुबह 11 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा सुबह 11.30 बजे से होगी। इसके बाद अभ्यर्थिता वापस लेने के लिए दोपहर 2 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
यदि उपाध्यक्ष पद के लिए एक से अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहते हैं तो दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू कर दी जाएगी और परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम के साथ ही अब पार्षदों के बीच उपाध्यक्ष पद को लेकर जोड़-तोड़ और समर्थन के समीकरणों पर निगाहें टिक गई हैं।











