श्रीडूंगरगढ टुडे 22अक्टूबर 2026
पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ और रीड़ी के चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पार्टी ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से रायशुमारी के बाद प्रत्याशियों का पैनल तैयार किया है। दोनों पंचायत समितियों में अधिकांश प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करवाए जा चुके हैं, जबकि शेष नामांकन शुक्रवार को दाखिल करवाए जाएंगे।
कांग्रेस नेता राधेश्याम सारस्वत ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ में सदस्य पदों के लिए 85 और पंचायत समिति रीड़ी में 57 ऑफलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस तरह दोनों पंचायत समितियों में कुल 142 आवेदन मिले हैं।

रायशुमारी के बाद तय किए प्रत्याशी
पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से रायशुमारी कर सभी प्रत्याशियों का पैनल तैयार किया। इसके बाद लगभग सभी प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करवा दिए गए हैं। कुछ प्रत्याशियों के नामांकन शेष हैं, जिन्हें शुक्रवार को दाखिल करवाया जाएगा।
कल जमा होंगे सिंबल फॉर्म
सारस्वत ने बताया कि पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा शुक्रवार को सभी अधिकृत प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न संबंधी फॉर्म (सिंबल) रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा करवाएंगे। इसके साथ ही कांग्रेस की ओर से पंचायत समिति चुनाव में अधिकृत प्रत्याशियों की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।












