श्रीडूंगरगढ़ टुडे 23 मई 2026
श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में दर्ज हुए एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जानलेवा हमले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । सब इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद की टीम ने आरोपी जाखासर नया निवासी नरपत सिंह पुत्र गोविंदसिंह व उसके बेटे ईश्वरसिंह और शीशपाल को गिरफ्तार कर लिया । सभी आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।
इसी मामले में एक आरोपी शेरसिंह पुत्र दीवानसिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गौरतलब है कि 23 फरवरी 2026 को अजीतसिंह पुत्र मालमसिंह निवासी झंझेऊ ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसकी पत्नी अपने माता-पिता की इकलोती संतान है और पत्नी के पिता की मृत्यु के बाद वह अपने पुत्र सुरेंद्र के साथ अपनी मां के पास गांव जाखासर रहती है। 22 फरवरी की रात आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए घर में घुसकर परिवादी की पत्नी व बेटे सुरेंद्र पर हमला कर दिया था, जिसमें सुरेंद्र गंभीर घायल हुआ था।


