श्रीडूंगरगढ़ टुडे 16 जुलाई 2026
स्थानीय तहसील के सामने स्थित अंजनी कॉम्प्लेक्स में आज थोक दवा विक्रेता फर्म “रुद्रा मेडिकोज एजेंसी” का भव्य शुभारंभ हुआ। परम पूज्य बाबा श्री संत नीम करौली जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न करवाया इस नई होलसेल एजेंसी के खुलने से श्रीडूंगरगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के दवा विक्रेताओं को अब उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयां उचित थोक दरों पर स्थानीय स्तर पर ही आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।

प्रतिष्ठान के संचालक भूपेंद्र भाटी ने बताया कि दादाजी थानमल भाटी, पूजनीय पिताजी जितेंद्र सिंह भाटी एवं चाचाजी ब्रह्मप्रकाश भाटी, जगदीश प्रसाद भाटी व बाबूलाल भाटी के मार्गदर्शन व सानिध्य में इस होलसेल एजेंसी की शुरुआत की गई है। उद्घाटन के इस शुभ अवसर पर क्षेत्र के प्रतिष्ठित दवा विक्रेताओं, चिकित्सकों और गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर भाटी परिवार को बधाई दी और नए प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की।

संचालक भूपेंद्र भाटी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी फर्म का मुख्य ध्येय क्षेत्र के रिटेलर्स को त्वरित सर्विस, सभी ब्रांडेड व जेनेरिक दवाइयों की सुलभ उपलब्धता और पूरी पारदर्शिता के साथ थोक आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

प्रतिष्ठान का पता:
शॉप G3, अंजनी कॉम्प्लेक्स,
तहसील के सामने, श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर)








