श्रीडूंगरगढ़ टुडे 17 जून 2026
मंगलवार शाम को कालू रोड़ गुंसाईसर बड़ा के पास एक मारुति एर्टिका कार व पिकअप की आमने सामने की भिड़ंत में देर रात एक ओर मौत हो गई। बता देवे कि दुर्घटना में मारुति एर्टिका कार में सवार गांव राजेरा निवासी रामकुमार सारस्वत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उनके भाई देवकरण सारस्वत को गम्भीर चोटे आने पर बीकानेर रैफर किया गया था। जहां देर रात दौराने इलाज उन्होंने भी दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी और पिकअप में सवार गांव सातलेरा निवासी गिरधारीलाल जाखड़, इनकी पत्नी शारदा जाखड़ सहित बेनिसर निवासी संतोष जाखड़, श्रीडूंगरगढ़ निवासी गौरव टाडा को भी गम्भीर चोटे आई थी व उन चारों को भी बीकानेर रेफर किया गया था। इन चारों की स्थिति भी अब स्थिर बताई जा रही है। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक पुत्र शिव सारस्वत, सामाजिक कार्यकर्ता मोहनलाल सारस्वत रीड़ी, भाजपा नेता कोजूराम सारस्वत व श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक गिरधारी लाल महिया, आरएलपी नेता विवेक माचरा, दलित नेता राजेन्द्र बापेउ, कॉमरेड सीमा जैन, अशोक शर्मा, मुखराम गोदारा आदि भी बीकानेर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे व घायलों का हाल जानकर जल्द स्वस्थ होने की कामना की
इलाज में देरी का आरोप, ट्रोमा सेंटर में जताया विरोध
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल स्थित ट्रोमा सेंटर में मृतक के परिजनों ने इलाज में देरी का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। मृतक पक्ष के कोजूराम सारस्वत ने आरोप लगाया कि घायलों के अस्पताल पहुंचने के करीब एक घंटे बाद सर्जन पहुंचे और तब तक एक घायल ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।




