श्रीडूंगरगढ़ टुडे 8 जून 2026
नक़ली बीज निर्माता और विक्रेता फर्मों को लाइसेंसे देने की एवज में 30 करोड़ से अधिक के रिश्वत प्रकरण में गिरफ्तार राजस्थान बीज निगम के डायरेक्टर जुगल विश्नोई सहित संलिप्त भाजपा नेताओं और पूरे गिरोह पर सख्त कार्यवाही के लिए युवा लीडर डॉ विवेक माचरा में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर बीकानेर को सौंपा।
डॉ विवेक माचरा ने किसानों के साथ हुए अन्याय और शोषण के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा कि सभ्य समाज में ऐसे भ्रष्टाचारियों के लिए कोई स्थान नहीं है क्योंकि इनकी ग़लत नीतियों के कारण खेत में बैठा किसान यूरिया, डीएपी, खाद , बीज के अभाव में खून के आंसू रो रहा है और किसान की सुरक्षा का चोला पजामा पहने भ्रष्ट नेता और प्रशासन के लोग करोड़ों रुपए की रिश्वत लेकर किसानों का शोषण कर रहे हैं।
डॉ विवेक माचरा ने इस पूरे प्रकरण में कृषि मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा, विधायक पब्बाराम विश्नोई, पूर्व विधायक नोखा बिहारी लाल जी विश्नोई के साथ रहने वाले लोगों से और विधायकों के मकान से गिरफ्तार दलालों के पूरे गठजोड़ की सीबीआई जाँच की मांग की और तत्काल प्रभाव से कृषि मंत्री के इस्तीफे की मांग की।



