श्रीडूंगरगढ टुडे 24 अक्टूबर 2026
श्रीमद् आचार्यश्री तुलसी महाप्रज्ञ साधना संस्थान (तेरापंथ भवन, धोलिया नोहरा) में शनिवार सुबह तीसरे और चौथे तल का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। संस्थान अध्यक्ष राजस्थान गौरव भीखमचन्द पुगलिया ने विधायक ताराचन्द सारस्वत, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार, नगरपालिका अध्यक्ष नारायण कलाणी, उपाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं और सभाध्यक्ष सुशीला पुगलिया की मौजूदगी में उद्घाटन किया

इन सुविधाओं से लैस हुआ भवन
दोनों तलों पर सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त 38 नए कमरों का निर्माण करवाया गया है। इन नए निर्माण कार्यों के पूरा होने के बाद अब तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा कुल 70 कमरों और 3 हॉल की सुविधाओं से युक्त एक विशाल और सुसज्जित परिसर बन गया है।

मांगलिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ
समारोह की शुरुआत तेरापंथ महिला मंडल एवं कन्या मंडल द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण से हुई। इसके पश्चात मंचूरियन अतिथियों का दुपट्टा, शॉल व मोती माला पहनाकर स्वागत-सम्मान किया गया। संस्थान मंत्री मालचंद सिंघी ने निर्माण कार्य में सहयोग देने वाले भामाशाहों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि तीसरे और चौथे तल पर 38 नए कमरों का निर्माण सभी सुविधाओं के साथ करवाया गया है। कार्यक्रम में विस्तार कार्य में सहयोग करने वाले भामाशाहों का संस्थान की ओर से सम्मान किया गया।
वक्ताओं के विचार एवं संदेश
- विधायक ताराचंद सारस्वत: उन्होंने भवन के विकास और निर्माण कार्य में योगदान देने वाले सभी भामाशाहों की सराहना की और जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि “हम सभी को विकास का पक्षधर बनना है, श्री डूंगरगढ़ हमारा है और इसके विकास की जिम्मेदारी भी हमारी है। क्षेत्र के भामाशाह लगातार आगे आ रहे हैं और यहाँ के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।”
- राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार: उन्होंने कहा कि श्री डूंगरगढ़ का जैन समाज लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और समाज क्षेत्र में सर्वहित के कार्य कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनप्रतिनिधि और भामाशाह मिलकर श्री डूंगरगढ़ को एक नई दिशा देंगे।
- पालिकाध्यक्ष नारायण कलानी: उन्होंने कहा कि आज श्री डूंगरगढ़ के परिवार से मिलन हुआ है। प्रवासियों से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि आपको श्री डूंगरगढ़ की ओर में कोई शिकायत नहीं आने देंगे, आप बस आशीर्वाद में कमी मत रखना।
- संस्था अध्यक्ष भीखमचंद पुगलिया व अन्य: संस्था अध्यक्ष भीखमचंद पुगलिया ने भवन के विकास क्रम के बारे में जानकारी दी। संस्था मंत्री मालचंद सिंथी ने निर्माण कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं व ऑडिटर्स का आभार जताया।इसके साथ ही भामाशाह जतन पारख ने मातृभूमि श्री डूंगरगढ़ को सुंदर व स्वच्छ बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में नारी रत्न शान्ता पुगलिया, सभाध्यक्ष सुशीला पुगलिया, अमरचंद पुगलिया ने अपने विचार व्यक्त किये।
ये रहे मौजूद
समारोह में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, अणुव्रत समिति, तेरापंथ युवक परिषद और तेरापंथ महिला मंडल, किशोर मण्डल, कन्या मण्डल सहित संस्थान उपाध्यक्ष हेमराज पुगलिया, कोषाध्यक्ष कमल पुगलिया, भामाशाह जतन पारख, भीखमचन्द पुगलिया जयपुर, सभा उपाध्यक्ष तुलसीराम चौरड़िया, रतनलाल पुगलिया, शांतिलाल पुगलिया, निर्मल पुगलिया, पांचीलाल सिंघी, कांति कुमार पुगलिया, हनुमान श्यामसुखा, बिमल पुगलिया, बार संघ अध्यक्ष ललित कुमार मारू, एडवोकेट रणवीर सिंह खीची, सामाजिक कार्यकर्ता तोलाराम मारू, विजयराज सेठिया, ओमप्रकाश गांधी, रामदेव बोहरा, पार्षद पवन कुमार उपाध्याय, अशोक कुमार सोनी, साहित्यकार चेतन स्वामी और टीएसएस प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी, कमल कुमार सिंघी, कमल बोथरा, विनोद भादानी, सुरेंद्र दुगड़, सत्यनारायण स्वामी सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन के.एल. जैन ने किया।














